ब्यूरो गोंडा (उ. प्र.): सियाराम पाण्डेय
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
लखनऊ में वैद्य अभिषेक द्विवेदी को “योग गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

गोंडा: जनपद के वजीरगंज के करनीपुर गौराडीह निवासी अभिषेक द्विवेदी आयुर्वेद एवं योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आयुरअंश फाउंडेशन के संस्थापक वैद्य अभिषेक द्विवेदी को लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में “योग गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज में आयुर्वेद, योग एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार तथा जनजागरूकता के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
वैद्य अभिषेक द्विवेदी ने आयुरअंश फाउंडेशन के माध्यम से देशभर के आयुर्वेद विद्यार्थियों, चिकित्सकों एवं आमजन को जोड़ते हुए विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया है। उनके नेतृत्व में फाउंडेशन द्वारा आयुर्वेद एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के संवर्धन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
सम्मान प्राप्त करने पर वैद्य अभिषेक द्विवेदी ने इसे अपने सहयोगियों, आयुर्वेद जगत के वरिष्ठजनों तथा आयुरअंश फाउंडेशन से जुड़े सभी सदस्यों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाजहित में और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
इस उपलब्धि पर आयुर्वेद जगत एवं आयुरअंश फाउंडेशन परिवार में हर्ष का वातावरण है तथा विभिन्न संस्थाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं।







