डॉ0 हरि नाथ मिश्र
पूर्व विभागाध्यक्ष-अँगरेजी,
का0 सु0 साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय,
अयोध्या, (उ0प्र0)
(नया अध्याय, देहरादून)
योग-दिवस
दिवस साधना का यही, योग-दिवस सुन भ्रात।
प्रथम कार्य बस योग ही, करना नित्य प्रभात।।
स्वस्थ रखे तन को यही, दे मन-शुद्ध विचार।
धन्य पतंजलि ऋषि रहे, किए जो आविष्कार।।
प्राणायाम व भष्तिका, सँग अनुलोम-विलोम।
भ्रमर-भ्रामरी साथ में, अतुल शक्ति रवि-सोम।।
सफल योग उद्गीत है, रखे कुशल मन-गात।
इसको करने से मिले, तत्क्षण रोग-निजात।।
ऋषि-मुनि-ज्ञानी-देव सब, सदा किए हैं योग।
कलि-युग औषधि बस यही, समझें इसे सुभोग।।
मूल-मंत्र बस योग ही, होता रक्षक प्राण।
करे योग को रोज जो, उसका हो कल्याण।।
आओ मिलकर सब करें, नित्य योग-अभ्यास।
भर देगा यह योग ही, जीवन में उल्लास।।







