असली न्याय                          (कहानी)

Spread the love

 

 

राजेंद्र रंजन गायकवाड

सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक 

रायपुर, छत्तीसगढ़

 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

असली न्याय 

                        (कहानी)

 

न्यायमूर्ति रघुनाथ प्रसाद की आँखों में अब भी वही पुरानी चमक बाकी थी जो वकील के रूप में अदालतों में दलीलें देते समय दिखती थी। गरीबी और संघर्ष से निकलकर उन्होंने मेहनत की मिसाल कायम की थी। दिन-रात केस पढ़ते, क्लाइंटों के पीछे भागते, और आखिरकार जज बन गए। शहर की सिविल कोर्ट में उनकी गद्दी पर बैठते ही लोग कहते, “रघुनाथ साहब न्याय के देवता हैं।”

 घर में लेकिन न्याय का बोझ बहुत भारी था।

 

उनकी पत्नी सरला हर सुबह प्रतियोगी परीक्षा की किताबें खोलतीं उम्र चालीस पार कर चुकी थी, फिर भी हर साल प्रयास करतीं। परिणाम आता नाम सूची में नहीं वे चुपचाप रसोई में चली जातीं और आँसू पोछतीं। “मैं भी कुछ बनना चाहती थी,” वे कभी-कभी फुसफुसातीं।

 

बड़े बेटे अरुण इंजीनियर, बेंगलुरु में अच्छी नौकरी, अच्छा वेतन पाता लेकिन शादी करने से साफ इनकार। “पापा, मैं अपनी शर्तों पर जीना चाहता हूँ। बच्चे-बच्चे का जाल नहीं बुनना चाहता, और किसी जंजाल में नहीं पड़ने वाला उसने कहा था। रघुनाथ साहब और सरला दोनों परेशान रहते। “बूढ़े होने पर कौन सहारा देगा?” सरला रोतीं और कहती बेटा मेरा स्वास्थ साथ नहीं दे रहा है,, बहु के आ जाने से मुझे राहत मिलेगी, अरुण हर बार हँसकर टाल जाता।

 

छोटा बेटा विकास पिता के पदचिह्नों पर चला और एक दिन जज बन कर शादी की दो बच्चे हुए बेटी प्रिया और बेटा का नाम रोहन है। प्रिया सोलह साल की है इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर “मॉडर्न प्रिया” के नाम से मीम्स और रील्स बनाती और पापा से कहती आप पुराने जमाने के हो,” और अक्सर फोन पर हँसकर पापा की हिदायत अनसुनी कर देती। उसके वीडियो में कभी उसके बॉय फ्रेंड की तस्वीर मीम बनकर घूमती, कभी घर की छोटी-छोटी बातें व्यंग्य बनकर व्यूअर्स बढ़ाने का प्रयास करती।

 

रोहन चौदह साल का है पिता के नाम का रसूख जमाकर लेकर दोस्तों के साथ घूमता है। घर में बोलता “पढ़ने जा रहा हूँ,” कहकर बाहर निकलता और रात को लौटता शराब की गंध लिए, विकास उसे डाँटता, लेकिन रोहन मुस्कुराकर कहता, “पापा, आप भी तो कभी कभी ड्रिंक लेते हो, समझो न ! आजकल कितना टेंशन है , और दोस्ती यारी में सब चलता है।

हर दिन घर में सुबह शाम कलह शुरू होती।

 

सरला कहतीं, “विकास, रोहन को संभालो, प्रिया को भी समझाओ। विकास थककर चिल्लाता, “माँ, आप भी तो रोज परीक्षा की किताबें लेकर बैठती हो, क्या करोगी अफसर बनकर पापा कमा रहें हैं ,,आप घर संभालो न।”

रघुनाथ साहब बीच में बोलते, “शांति रखो। मैंने इतनी मेहनत की है, इस घर में शांति चाहिए।

 

पर अफसोस घर में शांति कभी नहीं रहती। एक शाम बात बढ़ गई। सरला ने रोहन की जेब से सिगरेट का पैकेट निकाला और विकास पर चिल्लाईं, “तुम्हारा बेटा बिगड़ रहा है और तुम चुप हो! विकास ने जवाब में कहा, “आपकी वजह से पूरा घर तनाव में रहता है। हमेशा नाकाफी महसूस कराती हो।” रघुनाथ साहब ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन सरला ने कहा, आपने तो सिर्फ जज बनकर दिखावा किया है अंदर से तो परिवार को बर्बाद कर दिया आपकी झूठी अकड़ ने। अब तक गुस्सा चरम पर पहुँच गया, रघुनाथ साहब ने हाथ से एक धक्का दिया और सरला टेबल से टकराकर गिर पड़ीं खून, चीख, फिर सन्नाटा , सिर में गहरी चोट लगने से सरला के प्राण निकल चुके थे।

 

जब पुलिस आई, रघुनाथ प्रसाद चुपचाप बैठे थे उनकी आँखें सूखी थीं, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, उन्होंने बयान दिया। कोर्ट रूम नंबर 4 विकास अब इस केस की सुनवाई कर रहे थे। इधर मां की मृत्यु उधर एक जज पिता के सामने खड़े होकर मुकदमा चलाना यह सबसे बड़ा अभिशाप था।

 

रघुनाथ साहब को गैर इरादतन हत्या में कुछ साल की सजा हुई। जेल की चारदीवारी में वे पहले दिन से ही चुप थे। रात को नींद नहीं आती, सरला की याद आती वह युवा सरला जो वकील रघुनाथ के साथ सपने देखती थी। अरुण की शादी न करने की जिद प्रिया की रील्स रोहन की बेफिक्री और शराबखोरी से परेशान एक शाम जेल के आंगन में वे अन्य कैदियों के बीच बैठे।

 

कोई झगड़ रहा था। कोई किसी को गाली दे रहा था। रघुनाथ साहब धीरे से बोले, “बेटा, आप लोग रुक जाओ” भूतपूर्व जज होने के सामने सब चुप हो गए। रघुनाथ जी कह कह रहे थे –

“मैं जज था,” उनकी आवाज काँप रही थी। “घर में न्याय नहीं रख सका, मेरी पत्नी हर रोज परीक्षा देती थी जीवन की परीक्षा। मैंने उसे पास नहीं होने दिया मेरे बच्चे अलग-अलग रास्तों पर थे, मैंने उन्हें जोड़ने की कोशिश नहीं की सिर्फ़ चिल्लाया और कभी कभी बच्चों पर हाथ भी उठाया‌ चुपके चुपके आँखों से आँसू बह रहे थे। आज जो कुछ भी तुम्हारे पास है परिवार, छोटी-छोटी खुशियाँ उसे संभाल लो कलह में जीत नहीं होती सिर्फ़ खोना होता है।

 

मैंने अपना सब कुछ खो दिया। उस रात जेल की कोठरी में रघुनाथ प्रसाद फर्श पर बैठे रोए उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी रोया नहीं था। लेकिन आज न्याय का देवता खुद अपराधी बनकर रो रहा था। पर अब बहुत देर हो चुकी थी। परिवार की छाया अब जेल की दीवारों पर पड़ चुकी थी जहाँ एक जज आखिरकार इंसान बनकर सीख रहा था कि असली न्याय सबसे पहले घर में शुरू होता है।

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि