ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन” अभियान के अनुक्रम में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा किया गया विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण।
अल्मोड़ाः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में श्रीमती अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा व ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी द्वारा “सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन”अभियान के अनुक्रम में बेस अस्पताल अल्मोड़ा व आसपास के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी दवाइयों की जांच की गई तथा मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस भी चैक किए चए। निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी दवाइयां, साफ-सफाई का अभाव व रजिस्टर फार्मासिस्ट भी अनुपस्थिति पाए गए। इस दौरान मिली अनियमितताओं के क्रम में मेडिकल स्टोर संचालकों से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए।
मेडिकल स्टोरों में नियमानुसार कैश मेमो मेंटेन करने, लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स बनाने, सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने, दवइयों के सही रखरखाव व साफ-सफाई बनाए रखने आदि के बारे में निर्देश दिए गए।








