राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
रायपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
शहर और अपराध
शहरों की चकाचौंध में खोया है इंसान,
सड़कें साँसें छीन रही, हर सांस है अनजान।
कंक्रीट के जंगल फैलते, फल-फूल रहे मगर,
हरे-भरे सपने बेमौत मर रहे हर बार।
दूसरी तरफ देखो तो, सुनो जरा गौर से,
अपराध की बाजियाँ लग रही अँधेरों में जोर से।
जवानियाँ लुट रही हैं, चुपके से हर रात,
इंसान इंसान को खूब लूट रहा,
भाईचारा दफन हुआ साथ -साथ।
स्वार्थ की चमकती पार्टियाँ, रात-दिन मचल रही,
बीमारियाँ तैर रही हवा में, जहर बरस रहा
धुएँ के बादल छाए हैं, सांस लेना सजा बना,
बेरोजगारी की कतारें लंबी, सपने मिट गए।
मूल्य घटते जा रहे चुपके, भीड़ में खोकर,
हँसी की जगह आहें बाकी,
जिंदगी सिर्फ दौड़ बाकी।
कहाँ गया वो गाँव का सुकून,
नदियों की कलकल धार?
सब कुछ निगल गया शहर ने,
छोड़ दी नफरत की दीवार।
फिर भी उम्मीद की एक किरण,
दिलों में अभी बाकी,
सौहार्द्र की मिट्टी में कहीं उम्मीद अभी बाकी।
शहर को स्मार्ट नहीं, संतुलित बनाना दो यार,
वरना सिर्फ मलबा, धुआं और
खामोशी रह जाएगी सरकार।







