संवाददाता मध्यप्रदेशः अतुल रमेश पाठक
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’
भिंड : भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों को केंद्र में रखकर लिखी गई ‘उड़ चल अपने देस’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि जागरूक नागरिकता का घोष है। रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक ‘उड़ चल अपने देस’ के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है।
ग्रामीण भारत की बदलती तस्वीर, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के प्रति बढ़ती उदासीनता, पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता, मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियाँ और राष्ट्र निर्माण में आम नागरिक की भूमिका, ये सभी विषय अभिषेक चौहान की पुस्तक ‘उड़ चल अपने देस’ के केंद्र में हैं. भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के आयुक्त स्तर के अधिकारी तथा वर्तमान में रक्षा मंत्रालय में निदेशक की भूमिका निभा रहे अभिषेक चौहान ने अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को इस पुस्तक के माध्यम से अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पालन-पोषण व प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले अभिषेक चौहान का बचपन चंबल-यमुना दोआब के सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश में बीता. प्रकृति, भारतीय दर्शन, ग्रामीण जीवन और सामाजिक चेतना उनकी इस पुस्तक के प्रमुख विषय हैं।
लेखक का ग्रामीण परिवेश से जुड़ाव और भारतीय दर्शन के प्रति अनुराग पुस्तक के प्रत्येक अध्याय में महसूस होता है। ‘उड़ चल अपने देस’ विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह बताती है कि राष्ट्र सेवा केवल बड़े पदों या असाधारण कार्यों से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयासों से भी की जा सकती है।







