सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका/कवयित्री/अध्यापिका,
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, रायपुर, छ.ग.।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“नेकी के रास्ते की ओर!”
(कविता)
==============
हे! मानव रे !
तू असहाय की मदद कर,
तभी तो तुझे
जीवन का सार मिलेगा।
बुराई में ही डूबी
रहेगी जो जिन्दगी,
उसे कभी भी
उन्नति का राह न मिलेगा।
चल सदा तू सच्चाई
व नेकी की राह पर,
हर कदम पर,
तुझे ईश्वर का आशीष मिलेगा।
इंसानियत को जगा ले यहाँ पर,
संवेदनाशून्य संसार में,
बस एक-दूसरे को
समझना और समझाना पड़ता है।







