सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका/कवयित्री/अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, रायपुर, छ.ग.।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
मधुर वाणी, पावन मन !
(कविता)
लबों पर दुआ और
जुबाँ से मीठा बोलो,
किसी के जीवन में,
नफ़रतों का विष मत घोलो।
जब भी बोलो, पहले तोलो;
कम बोलो, पर अच्छा बोलो।
दिल न किसी का तोड़ो,
दुखियों से नाता जोड़ो।
किसी से मुँह न मोड़ो।
मन के हर दर्पण को धो लो,
मन में किसी के लिए बैर न रखो।
यहाँ कोई किसी से कम नहीं,
हम सब उस ईश्वर की संतान हैं।
दुनियादारी में न उलझो,
सत्संग से नाता जोड़ो।
मानवता के लिए जियो,
खुद पर विश्वास रखो;
विश्वास कभी मत तोड़ो।
हर हाल में खुश रहना सीखो।







