संवाददाता कानड़ःगोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
प्रमुख मार्ग से निकला ताजियो का जुलूस , इमाम हुसैन को किया याद।
मोहर्रम पर्व पर रोशन अखाड़े, हैदरी अखाड़े के कलाकारों ने जोरदार करतब दिखाए।
महिला पुरुषों ने रोजे ऱखकर की इबादत।
कानड़ः मुस्लिम समाजजनों के त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम की 10वीं तारीख यौम-ए-आशुरा पर रविवार को मोहर्रम का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नगर के प्रमुख मार्गों से ताजियों का जुलूस निकला, इमाम हसन हुसैन को याद किया गया। जामा मस्जिद इमाम चौक, औलिया मस्जिद इमाम चौक से तजियों का जुलूस प्रमुख मार्ग से निकला जो पीपल चौक पहुंचा।
यहां रोशन अखाड़े, हैदरी अखाड़े के कलाकारों ने जोरदार करतब दिखाए। इस दोरान शहर काजी सरफराज अली, उस्ताद मज्जू खां, उस्ताद राजा मिया, सिद्दीकी शिशगर, सोनू खान, आजम मंसुरी आदि का पूर्व नप अध्यक्ष ओमप्रकाश पालीवाल कन्हैयालाल परमार, जोरावर बीजापारी शंकर कुमावत सोनू गोस्वामी मोहन मालवीय आदि ने मुस्लिम समाजजनों का सरोफा बांधकर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं बजरंग मोहल्ला में पार्षद विजयलक्ष्मी माली पार्षद प्रतिनिधि राजेश माली आदि कार्यकर्ताओं द्वारा अखाड़ों के उस्तादों का सम्मान किया गया।
रोजे ऱखकर की इबादत —
यौमे ए आशुरा मोहर्रम की 9 व 10 तारीख को महिला पुरुष ने रोजे रखकर इबादत की। मस्जिद के पेश इमाम ने बताया कि मोहर्रम की 9 व 10 तारीख़ को कई समाजजनो ने रोजे ऱखकर नमाज अदा की।
आज किया जायेगा ताजियो को ठंडा —
बड़ा तकिया, खिरनी तकिया, मनिहार मोहल्ले, मलों के ताजियों को आज सोमवार को लखुंदर नदी में समाजजनों द्वारा ठंडा किया जाएगा।
प्रशासन रहा मुस्तैद:
टीआई राजकुमार दांगी, नायब तहसीलदार , मुख्य नपा अधिकारी शिवसिह चौहान, पटवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस जवान ,निकाय के कर्मचारी जुलूस के दौरान मुस्तेद दिखाई दिए। वहीं पुलिस विभाग द्वारा सीसीटीवी केमरा और ड्रोन से सात निगरानी रखी गई।







