श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

Spread the love

खबरः डा. हरीश गौड़, मीडिया प्रभारी

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

• समिति विश्राम गृहों का निरीक्षण शुरू।

• श्री बदरीनाथ धाम में झंडारोहण के बाद पहुंचेंगे केदारनाथ धाम।

देहरादून/ ऋषिकेश/ श्रीनगर / रुद्रप्रयाग/जोशीमठ/ गोपेश्वर: 13 अगस्त। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति में उत्तराखंड शासन से प्रतिनियुक्त नये मुख्य कार्याधिकारी             (सीईओं) विजय प्रसाद थपलियाल ने कार्यभार संभालते ही श्री बदरीनाथ – केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के आदेश दिये जारी कर दिये है इसी क्रम में मुख्य कार्याधिकारी श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम की मूलभूत सुविधाओं एवं श्री धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था तथा यात्रा मार्गों पर स्थित विश्रामगृहों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण शुरू किया ।आज प्रात: मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मंदिर समिति के ऋषिकेश स्थिति चेलाचेत राम यात्री विश्राम गृह तथा चंद्रभागा यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया। विश्राम गृहों की व्यवस्थाओं, रख रखाव यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिया। निरीक्षण तथा भ्रमण के दौरान अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली मुख्य कार्याधिकारी के साथ साथ चल रहे हैं। ऋषिकेश में इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ प्रबंधक विशाल पंवार प्रबंधक सोबन सिंह रावत आदि मौजूद रहे। इसके पश्चात मुख्य कार्याधिकारी ने देवप्रयाग स्थिति विश्राम गृह का निरीक्षण किया तत्पश्चात श्री नगर डालमिया धर्मशाला श्रीनगर (गढ़वाल) का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। यात्री विश्राम गृह रूद्रप्रयाग का भी निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रबंधक अनिल भट्ट, पुरूषोत्तम जोशी आदि मौजूद रहे।

नंदप्रयाग यात्री विश्राम गृह के निरीक्षण पश्चात मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने चमोली विश्राम गृह का निरीक्षण किया इस अवसर पर विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल, प्रबंधक अमित राणा, कुलदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे। मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर समिति विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल से मंदिर समिति की परिसंपत्तियों के विषय में भी जानकारी ली।
इसके पश्चात मुख्य कार्याधिकारी जोशीमठ रवाना हो गये।बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार आज मंगलवार को मुख्य कार्याधिकारी देहरादून से प्रस्थान कर मंदिर समिति विश्रामगृह ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, धारी देवी, रूद्रप्रयाग, नन्दप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी का निरीक्षण किया

14 अगस्त बुद्धवार को श्री नृसिंह मन्दिर जोशीमठ दर्शन, पूजन तथा मंदिर समिति कार्यालय निरीक्षण कर श्री बदरीनाथ धाम प्रस्थान करेंगे तथा अपराह्न को श्री बदरीनाथ मन्दिर में दर्शन, पूजा-अर्चना में शामिल होंगे।

15 अगस्त गुरूवार को श्री बदरीनाथ धाम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झण्डा रोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मन्दिर में दर्शन, पूजन एवं श्री बदरीनाथ स्थित परिसम्पत्तियों एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे

15 अगस्त अपराह्न को श्री बदरीनाथ धाम से ऊखीमठ प्रस्थान करेंगे श्री ओंकारेश्वर मन्दिर, में दर्शन के पश्चात मंदिर व्यवस्थाओं निरीक्षण करेंगे

16 अगस्त शुक्रवार को मुख्य कार्याधिकारी श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से श्री केदारनाथ पहुंचेंगे। श्री केदारनाथ मन्दिर में दर्शन, पूजन एवं श्री केदारनाथ धाम में मंदिर समिति की परिसम्पत्तियों एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे निरीक्षण समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने से सम्बन्धित सूचनाओं के साथ अपने पटलों में आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    मिट्टी के दिये में पंच तत्व का सार होता है।

    Spread the love

    Spread the love   सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका…

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कानपुरः अवधेश प्रताप सिंह                                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विपक्ष में बिखराव है और जनता के हितों से नहीं है कोई लेना-देना : कर्नाटक 

    • By User
    • November 5, 2026
    • 7 views
    विपक्ष में बिखराव है और जनता के हितों से नहीं है कोई लेना-देना : कर्नाटक 
    • By User
    • November 5, 2026
    • 11 views

    मिट्टी के दिये में पंच तत्व का सार होता है।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 7 views
    मिट्टी के दिये में पंच तत्व का सार होता है।

    कार्तिक के पांच पावन पर्वों का महोत्सव आज से शुरू, आज धन तेरस पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 14 views
    कार्तिक के पांच पावन पर्वों का महोत्सव आज से शुरू, आज धन तेरस पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन कर लौटे अभनपुर ब्लॉक के वरिष्ठजन, चेहरे पर दिखी श्रद्धा और संतोष।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 10 views
    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन कर लौटे अभनपुर ब्लॉक के वरिष्ठजन, चेहरे पर दिखी श्रद्धा और संतोष।

    दीपावली पर गाय गोहरी : आदिवासियों की आस्था का पर्व।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 14 views
    दीपावली पर गाय गोहरी : आदिवासियों की आस्था का पर्व।