ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत (अल्मोड़ा)
भुजान में आशा कार्यकर्ताओं को बताए प्राथमिक उपचार के तरीके।
रानीखेत (अल्मोड़ा)- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत भुजान में आशा कार्यकर्ताओं के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल विषय पर 14दिनी प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
शिविर में उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मास्टर ट्रेनर विनोद जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए आशा कार्यकर्ता ही उम्मीद की पहली किरण हैं। ऐसे में उन्हें अपने कार्यों को गंभीरता से करते हुए प्राथमिक उपचार के बारे में अपने ज्ञान को बढाना चहिए।
मास्टर ट्रेनर ने इस दौरान उन्हें प्रत्येक दिन किए जाने वाले कार्यों का डाटा ऑनलाइन किए जाने के बारे में भी विस्तार अहम जानकारी दी।साथ ही संक्रामक लोगों के के बचाव के की भी जानकारी दी। इस दौरान वहां पर तनुजा नेगी,नीमा भट्ट , बसंती,खष्टी देवी,इंदु,मंजू, रोशनी,माया, पिंकी, हेमा, गंगा आदि मौजूद रहे।









