राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
(सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
समय तू, बता तो जरा,
मुझे,कहाँ ले जा रहा है।
राहें पुरानी, क़दम हैं नए,
हर मोड़, धोखा दे रहा है।
ज़िंदगी की है ये सजा कैसी,
हर दोस्त, जुदा हो जा रहा है।
हँसी ख्वाबों के, कारवाँ बिछड़े
फिर क्यों, उम्मीद जगा रहा है।
मेरी मंजिल कहाँ, सफर है कैसा
दिल सोचके, परेशां हो जा रहा है।
समय तू बता तो जरा,,,







