सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत मुख्य विकास अधिकारी ने किया ग्राम पंचायत काँटली का भ्रमण, पर्यटन विकास एवं आधारभूत सुविधाओं पर दिया जोर।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय)

 

 

     सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत मुख्य विकास अधिकारी ने किया ग्राम पंचायत काँटली का भ्रमण, पर्यटन विकास एवं आधारभूत सुविधाओं पर दिया जोर।

 

 

 

 

 

    अल्मोड़ाः  मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने विकासखंड ताकुला की ग्राम पंचायत काँटली का भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं की समीक्षा की।

 

भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने स्थानीय होमस्टे का निरीक्षण किया। उन्होंने होमस्टे संचालकों को पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्थानीय उत्पादों एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

 

इसके उपरांत उन्होंने पिनाथ ट्रेक का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि ग्राम क्षेत्र में वर्तमान में चार होमस्टे संचालित हैं। उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास पर बल दिया।

 

ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया। बैठक में सड़क संपर्क में सुधार, मोबाइल नेटवर्क सुविधा सुदृढ़ करने, स्थानीय युवाओं को नेचर गाइड के रूप में प्रशिक्षण प्रदान करने, पिनाथ ट्रेक मार्ग के विकास एवं आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा जल संस्थान की पेयजल पाइपलाइन से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं का परीक्षण करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि मा० मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे स्थानीय जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और पर्यटन को भी बढ़ावा मिले। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि