संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
दो पुलिसकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, एएसपी ने शॉल व स्मृति चिन्ह देकर दी विदाई।

कन्नौज: जनपद कन्नौज पुलिस के दो पुलिसकर्मी मंगलवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने दोनों कर्मियों को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस सेवा के दौरान दोनों कर्मियों ने निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके सेवाकाल के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
समारोह में प्रतिसार निरीक्षक प्रणब कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक शशि भूषण सिंह सेंगर तथा फायर सर्विस चालक सत्यप्रकाश सिंह शामिल रहे।







