सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, रायपुर, (छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“खिला उपवन-सी जिंदगी”
(कविता)
समझना चाहे नजदीक से तो,
बड़ी उलझी-सी लगती है जिन्दगी।
चलती ही जाती है जीवन की पगडंडी पर,
कभी कहीं रुकती नहीं ये जिन्दगी।
हर सोच में ढल जाती है ये,
कभी यूं ही बिखर जाती है।
कभी हँसी तो कभी गमगीन,
कितने रंगों में रंग जाती है जिन्दगी।
फूल कभी तो काँटे कई,
राहों में बिछाती है ये।
सिसक-सिसक कर जिए तो,
बड़ी बेदर्द है ये ज़िन्दगी।
समझ कर भी, समझ न सके हम,
कैसी बोझिल व बेसमझ है ये।
हर वक्त पहेली बन कोई उलझन माँजती है,
उम्र के हर मोड़ पर भरोसा।
उम्र के हर मोड़ पर,
नये अनुभव कराती है जिन्दगी।







