अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त हो रहे अपर उप निरीक्षक एवं अनुचर को दी भावभीनी विदाई।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

 

        (नया अध्याय)

 

 

अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त हो रहे अपर उप निरीक्षक एवं अनुचर को दी भावभीनी विदाई।

 

 

एसएसपी महोदय ने फूल माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर किया सम्मानित।

 

 

सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों की कार्यकुशलता व मधुर व्यवहार की सराहना की गयी।

 

 

 

 

               अल्मोड़ा:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, द्वारा आज दिनांक 30.06.2026 को पुलिस लाइन अल्मोड़ा के सभागार में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

समारोह में अपर उ0नि0 ना0पु0 ईश्वरी दत्त शर्मा (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति) तथा अनुचर मोहन सिंह (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति) को पुलिस परिवार की ओर से ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर वरिष्ट पुलिस अधीक्षक महोदय व अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा महोदय ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान उनके सेवाकाल के दौरान अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके योगदान को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकारियों द्वारा उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं शांतिमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं देते हुए परिवार के साथ अधिक समय बिताने तथा अपने अनुभवों से समाज एवं पुलिस विभाग का मार्गदर्शन करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

 

. अपर उ0नि0 ना0पु0 ईश्वरी दत्त शर्मा ने अपने सेवाकाल में जनपद बरेली, शाहजहाँपुर, पिथौरागढ़, चम्पावत एवं अल्मोड़ा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए लगभग 38 वर्ष 06 माह 25 दिन की सेवा प्रदान की।

 

.अनुचर मोहन सिंह ने जनपद नैनीताल एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए लगभग 35 वर्ष 10 माह 07 दिन की उत्कृष्ट सेवा दी।

 

समारोह के अंत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वाहन में बैठाकर ससम्मान विदाई दी गई।

 

कार्यक्रम का संचालन प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र गैरोला द्वारा किया गया।

 

अवसर अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र गैरोला, उपनिरीक्षक स0पु0 मोहित कुमार, एसआई (एम) हीरा सिंह, एसआई (एम) पूरन रावत, लाईन मेजर चंचल मर्तोलिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि