राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
(सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“झूठी गरीबी और विश्वास की कीमत”
एक बार की बात है, धर्मशाला नगर में “सेवा धर्मशाला” नामक एक पवित्र और सस्ता विश्राम गृह था। वहाँ का प्रबंधक श्री रमेश प्रसाद एक सरल, दयालु और भरोसेमंद व्यक्ति था। वह हर आने वाले यात्री को भगवान का रूप मानकर मदद करने की कोशिश करता था।
एक दिन एक साधारण से कपड़ों में एक आदमी आया। उसने खुद को “मनीष” बताया। बोला, “भैया, मैं कानून की पढ़ाई कर रहा हूँ। बहुत गरीब परिवार से हूँ। शहर में परीक्षा की तैयारी के लिए आया हूँ। कुछ दिन कम किराए पर रहने की जगह चाहिए।”
उसकी बातों में इतनी मासूमियत और दीनता थी कि प्रबंधक जी का दिल पसीज गया। उन्होंने सोचा, “पढ़ने वाले गरीब छात्र की मदद करना तो पुण्य का काम है।” उन्होंने उसे 15 दिन के लिए एक अच्छा कमरा मात्र 250 रुपये प्रतिदिन पर दे दिया। आदमी ने खुशी-खुशी 1700 रुपये (लगभग 7 दिन का) अग्रिम जमा कर दिए।
पहले दस दिन सब ठीक रहा। आदमी सुबह-शाम कमरे में किताबें खोलकर बैठ जाता, कभी-कभी प्रबंधक से कानून की पुस्तकों के बारे में बातें भी करता। प्रबंधक उसे और भी सहानुभूति देने लगे।
लेकिन ग्यारहवें दिन जब प्रबंधक ने शेष राशि जमा करने की नम्रता से याद दिलाई, तो आदमी का रंग बदल गया। वह गरज उठा, “आप लोगों को गरीबों की कोई चिंता नहीं है! मैं शिकायत करूँगा संचालक साहब से!”
उसने प्रबंधक पर झूठे आरोप लगाए और संचालक के पास जाकर रोना-धोना शुरू कर दिया। संचालक और प्रबंधक दोनों परेशान हो गए। वे सोच रहे थे कि कहीं यह छात्र वाकई परेशान न हो। ग्यारहवें दिन की
अगली सुबह जब प्रबंधक कमरे में गए तो आदमी गायब था। कमरे का ताला खुला पड़ा था। बिस्तर की चादर, पानी का गिलास और कुछ छोटी-मोटी चीजें भी गायब थीं। शेष किराया तो दूर, अग्रिम दिए पैसे का भी कोई अता-पता नहीं।
प्रबंधक और संचालक स्तब्ध रह गए।
लेकिन अंधी दया खतरनाक है। मदद करने से पहले थोड़ी जाँच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। गरीबी का ढोंग करने वाले बहुत हैं।
पहचान की पुष्टि जरूरी है।
आधार कार्ड, छात्र आईडी, स्थायी पता या कोई विश्वसनीय व्यक्ति का फोन नंबर लेना चाहिए।
अग्रिम राशि पूरी न लेने की गलती।
पूरी अवधि का किराया पहले ले लेना या कम से कम आधा-आधा करके लेना बेहतर होता।
विश्वास की सीमा होती है।
हर व्यक्ति पर अंधा विश्वास करना उचित नहीं। कुछ लोग दया का हथियार बनाकर दूसरों को लूटते हैं।
सच का पता अंत में चलता है।
जो व्यक्ति पहले रो-रोकर गरीबी बयान करता है, वही बाद में धमकी देता है और चोरी करके भाग जाता है। ऐसे लोगों को “आदतन बदमाश” कहते हैं।
अंत में एक छोटा संदेश है कहानी का,,
दया करो, लेकिन बुद्धिमानी से।
मदद करो, लेकिन सुरक्षा के साथ।
विश्वास करो, लेकिन आँखें खुली रखकर।
क्योंकि एक बदमाश की वजह से सच्चे जरूरतमंदों का भी भरोसा उठ जाता है।







