राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
(सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक)
रायपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
चेहरा और चरित्र
(लघु कथा)
एक छोटे से गाँव में नरेश नाम का एक लड़का रहता था। नरेश बचपन से ही बहुत तेज और सुंदर था, उसके चेहरे पर हमेशा एक निश्छल मुस्कान रहती थी। गाँव वाले कहते, नरेश का चेहरा तो हीरो जैसा है।
जैसे-जैसे नरेश बड़ा हुआ, उसकी जवानी आई और उसका चेहरा और भी आकर्षक हो गया लोग उसकी तारीफ करते, लड़कियाँ उसकी ओर देखकर शरमातीं। नरेश को अपनी सुंदरता देखकर से गाँव के पास की बड़े घर की बेटी से शादी हो गई। दहेज में कुछ रकम और मोटर साइकिल, रेडियो और घड़ी मिली तो नरेश का घमंड और बढ़ गया। वह सोचने लगा, मेरा चेहरा और मेरी बातें ही सब कुछ है मूर्ख लोग मेरी बातों में आ जाते हैं। उसने मेहनत करना छोड़ दिया और सबसे मीठा मीठा बोलने लगा चोरी छुपे छोटी-मोटी चोरी करना, झूठ बोलना, दूसरों को धोखा देना शुरू कर दिया। जब कोई टोकता तो कहता, अरे, शक्ल तो देखो मेरी, मेरा व्योहार तो देखो मैं ऐसा कैसे कर सकता हूँ?” लेकिन एक दिन पुलिस के हत्थे लग लग गया पत्नी जो सब जानती थी,,अपने मायके चली गई। नरेश कई बार पत्नी को लेने ससुराल गया किन्तु उसने नरेश और उसकी हरकतों को क़रीब से देखा था,,उसने अपने माता पिता से कहा ये आदमी धूर्त है कभी इसके साथ भी रहूंगी।
समय बीतता गया नरेश बिना पत्नी के सभी उल्टे सीधे काम काम कर बहुत बड़ा सेठ बन गया जवान से मध्यम प्रौढ़ अवस्था पहुंचा अब उसके चेहरे पर झुर्रियाँ पड़ने लगीं, बाल सफेद होने लगे लेकिन डेटिंग पेंटिंग करके उसके चेहरे की धूर्तता नहीं छुपाती बदनाम चरित्र को महंगे परिधानों से ढकने लगा । गाँव में उसकी बदनामी फैल गई लोग उससे दूर रहने लगे। किन्तु लम्पट,लालची स्त्री पुरुष उसकी महिमा गान करते नहीं थकते।
फिर एक दिन नरेश बूढ़ा हो गया अब उसका चेहरा पूरी तरह बूढ़ा और थका और प्राकृतिक रूप से चेहरे पर जो परिवर्तन आया जो सबके साथ होता है। लेकिन उसका व्यक्तित्व इतना कठोर और स्वार्थी हो चुका था कि गाँव वाले उसे “मतलबी चेहरा” कहकर पुकारते,कोई उसके पास नहीं आता बीमार पड़ने पर भी उसे अकेले ही रहना पड़ता।
उसी गाँव में नरेश का बचपन का दोस्त श्याम रहता था। श्याम का चेहरा बचपन में साधारण था। लेकिन उसने हमेशा सच्चाई, मेहनत और दूसरों की मदद को अपना चरित्र बनाया, जवानी में भी वह विनम्र और सज्जन रहा। लोग कहते, “श्याम का चेहरा तो साधारण है, पर दिल सोने जैसा है।
समय बीतने पर श्याम भी बूढ़ा हुआ उसके चेहरे पर भी झुर्रियाँ पड़ीं, आँखें कमजोर हुईं लेकिन गाँव वाले उसे “ श्याम सुंदर” कहकर आदर देते। उसके घर हमेशा भीड़ रहती बच्चे उसके पास कहानियाँ सुनने आते, युवा सलाह लेने आते, बूढ़े उसकी संगति में सुकून पाते।
एक शाम, दोनों बूढ़े एक पीपल के नीचे बैठे थे। नरेश ने दुखी स्वर में कहा, “श्याम, देख तेरा चेहरा भी मेरा जैसा बूढ़ा गया फिर भी लोग तुझे चाहते हैं और मुझ से घृणा करते हैं। क्यों?”
श्याम मुस्कुराया और बोला, नरेश, प्रकृति ने हमारे चेहरे बदले यह हमारे वश में नहीं था लेकिन हम जिस चरित्र के साथ इस दुनिया से जाते हैं, वह हमारे अपने हाथ में था तूने अपना चेहरा सजाया और मैंने अपना चरित्र, चेहरा तो कब्र में भी मिट्टी हो जाएगा लेकिन चरित्र का फल हमें जीवन भर और उसके बाद भी भोगना पड़ता है।”
नरेश ने आँखें बंद कर लीं उसकी आँखों से आँसू निकल आए उस रात उसने फैसला किया कि अब जो समय बचा है, उसमें अच्छे काम करेगा।
इस संसार में चेहरा तो समय के साथ बदलता ही है, लेकिन चरित्र वही है जो हम खुद गढ़ते हैं। जैसा हम बोते हैं, वैसा ही काटते हैं। अंत में यही चरित्र हमारे साथ रहता है न अच्छा चेहरा, न सुंदर जवानी, न धन दौलत सिर्फ अच्छा या बुरा चरित्र,,







