नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

Spread the love

 

 

सुश्री सरोज कंसारी

कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका

अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,

गोबरा नवापारा-राजिम,

     रायपुर, (छत्तीसगढ़)

 

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

आलेख:

 

नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

 — सुश्री सरोज कंसारी

 

“मनुष्य को यह समझना चाहिए कि मन से लड़ना नहीं, बल्कि उसे समझ लेना आना चाहिए।”

 

=================================

 

साधो मन को, मन से जीतो,

हरा-भरा यह रहे हमेशा।

खिलेगी सुख की बगिया,

मन साथ चले, लड़ना मत इससे।

 

मनुष्य का मन हर पल भावनाओं से भरा एक अथाह सागर है। इसमें सुख-दुख की न जाने कितनी लहरें लगातार उठती और गिरती रहती हैं। समय के साथ जैसी परिस्थितियाँ बनती हैं, हम वैसे ही महसूस करने लगते हैं।…मन में हम जिन भावों को बार-बार भरते हैं, उसी का असर हमारे दिमाग और जीवनशैली पर पड़ता है। अनुकूल समय में हमें अपने संघर्षों से समझौता और सामंजस्य बनाना आना चाहिए। जब हमारे भीतर दया, करुणा, क्षमा, स्नेह, धैर्य और सत्कर्म की चाह होती है, तो जीवन की हर कठिनाई को पार करने की शक्ति अपने आप आ जाती है। सद्विचार से जीवन संयमित होता है। किंतु दर्द की अधिकता से जीवन की सारी खुशियाँ सिमट जाती हैं।

 

इसलिए भावनाओं के गलत प्रवाह को समय रहते रोकना समझदारी है। न खुशी में अति करो, न गम में डूबो। मनुष्य स्वभाव से भावुक होता है, उसे सही दिशा देना बहुत जरूरी है। अत्यधिक क्रोध, दर्द, भय, नकारात्मक सोच और व्यर्थ की कल्पनाएँ मन को दुख की गहराई में धकेल देती हैं। एक बार मन में बैठ गया दर्द दोबारा सहज नहीं होता। इसलिए सबसे पहले खुद पर नियंत्रण कीजिए। दूसरों को समझाना आसान है, खुद को बदलना सबसे कठिन।

 

अपनी भावनाओं, कार्यों, व्यवहार और सोच को नियंत्रित करके ही हम अपने जीवन को संयमित, संस्कारित बना सकते हैं। चरित्र का निर्माण और व्यक्तित्व का विकास तभी संभव है। दूसरों में सुधार से पहले अपनी कमियों पर ध्यान दीजिए। किसी को जबरदस्ती मत बाँधिए। जो जाना चाहता है उसे जाने दीजिए। जो रुका है उसका सम्मान कीजिए।

 

भावनाओं में बहकर लिए गए फैसले अक्सर भारी पड़ते हैं। लालच, जोश, मद, मोह, भोग-विलास और नादानी में की गई जल्दबाजी जीवनभर का पछतावा बन जाती है। भावनाओं पर नियंत्रण हर मोड़ पर जरूरी है, क्योंकि भावुक मन पर छोटी-छोटी बातों का भी बहुत असर होता है। यह समय पिघलने का नहीं, कठोर होकर आगे बढ़ने का है। तभी हम सही समय पर सही फैसला ले पाएंगे। सहनशील बनिए। रो-रोकर बुरा हाल मत कीजिए, बल्कि सामना करके अनुभव लीजिए। रिश्तों में प्रेम, अपनत्व, परवाह और सुरक्षा का भाव जरूरी है, लेकिन अति भावुकता इंसान को कमजोर कर देती है।

 

कुछ पाकर घमंड मत कीजिए और न ही किसी की उपेक्षा कीजिए। जो आया है, एक दिन उसे जाना भी है। दिमाग को शांत रखेंगे तो हर बड़ी समस्या का समाधान मिल जाएगा। अंतर्मन का युद्ध जीतकर ही हम शांत, सुखी और समृद्ध जीवन की ओर बढ़ सकते हैं। ज्यादा सोचना एक मानसिक बोझ है, जिसका इलाज केवल आपकी समझदारी है। जितना सोचेंगे, दिमाग उतना ही भारी होगा।

 

भीतर का भाव ही बाहर दिखता है। आप जैसे भी हैं, खुद को खास मानिए। किसी से जलन मत कीजिए। अपनी बुराइयों को छोड़ते जाइए और अच्छाइयों को अपनाते जाइए। एक दिन आपमें सकारात्मक बदलाव जरूर आएगा। किसी को खुश करने के लिए दिखावा मत कीजिए। आत्मशांति के लिए सही काम कीजिए। मन में दुविधा मत रखिए। खुलकर कहिए, समाधान ढूंढिए और मस्त रहने की कोशिश कीजिए।

 

जितने नेक कर्म करेंगे, उतनी ही खुशियाँ अंतर्मन में भरेंगी। शब्दों से नहीं, दिल से किसी की भावनाओं को छुइए। कहने के लिए नहीं, सुख-दुख में सच्चे साथी बनिए। जिनके साथ भी रहें, ईमानदारी से रिश्ते निभाइए। किसी भी परिस्थिति में झूठ का सहारा मत लीजिए। जीवन के हर कदम पर कठिनाइयाँ आएंगी। दुख से भागते रहेंगे तो मंजिल तक नहीं पहुँच पाएंगे। सही दिशा में चलते रहना जरूरी है। किसी को खुश रखने की कोशिश मत कीजिए, अपने कर्मों में क्रांति लाइए। किसी से नफरत मत कीजिए, बस गलत लोगों से दूर रहिए। जीवन के सफर का आनंद लेते हुए आगे बढ़ते रहना।

 

मन में यदि तूफ़ान हो, तो उसे शांत करना आना चाहिए। खुद को व्यर्थ की परेशानी में डालने से हमेशा बचना चाहिए। प्रतिभायुक्त, चेतनायुक्त इंसान समस्या आने से पहले ही उसके समाधान पर ध्यान केंद्रित करता है। ठीक उसी तरह, इंसान के भीतर हमेशा नई उत्सुकता होनी चाहिए और उसे सदा मुस्कुराते रहना चाहिए। आपको यह बोध हो कि आप अलग हैं, गलत नहीं..! जीवन को सुंदर बनाना है, हर दिन कुछ सुनना है, पढ़ना-लिखना है, गढ़ना है और खुलकर हंसकर जीना है। संवेदनशीलता अच्छी है, पर अत्यधिक भावुकता हानिकारक हो सकती है। हर बात पर परेशान होना, रोना और अत्यधिक सोचना इसी की पहचान है। मन में उठने वाले विचार, गुस्सा, चिंता या असमंजस एक तूफ़ान की तरह होते हैं… इन्हें समय पर शांत किया जाए।

 

इंसान हर रात गहन सोच में डूबकर आँसू बहाता है, जबकि उसे तो प्रतिपल सकारात्मक रहना चाहिए। मन की शांति ही जीवन की समस्त समस्याओं का समाधान है। मन को कभी अवसादग्रस्त (दुखी) नहीं करना चाहिए; इसे हर्षित या पीड़ित रखना पूर्णतः मनुष्य के वश में है। यदि मनुष्य संकल्प कर ले, तो वह अपने मन को कभी विचलित नहीं होने देगा और उसे सदैव प्रफुल्लित व सकारात्मक रखेगा। जब मानव हृदय को यह भली-भांति बोध है कि अति-चिंतन केवल व्याकुलता और दुर्बलता लाता है, तो फिर इंसान इस अत्यधिक सोच से दूर क्यों नहीं रहता? वह शांत क्यों नहीं हो पाता? सब कुछ समय के साथ ठीक हो रहा है, आवश्यकता बस इतनी है कि हमारी स्वयं से अपेक्षाएं अस्वस्थ न हों। मनुष्य को कभी भी दूसरों की निंदा अथवा प्रशंसा से प्रभावित नहीं होना चाहिए। जब हमें अपनी आत्म-मूल्य का वास्तविक बोध हो जाता है, तब औरों की आलोचना अथवा सराहना हमारा रास्ता (पथ) नहीं डिगा सकती।

 …………………………………………………

 

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि