अनुराग बघेल
बिजराकापा (खुर्द) मुंगेली,
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
गिर गया तो क्या हुआ, यार,
गिरके उठने वाले ही बनते सरकार।
किस्मत रोती है कोने में बैठके,
मेहनत मारती है छाती ठोकके।
सपने बड़े हैं तो रातें छोटी कर,
मंजिल पाने को दिन-रात एक कर।
तू आँधी है, तूफानों से टकराना,
इरादे से तेरे झुकेगा ये ज़माना।
लोग बोलेंगे, तेरे बस का नहीं,
तू करके दिखा दे, यही सही।
बिजली गिरे तो डर मत जाना,
हौसलों से उनको तोड़के आना।
भीड़ में खो गया तो भीड़ ही रहेगा,
अलग चला तो इतिहास बनेगा।
नसीब की लकीरों से मत डर तू,
पसीने से अपनी तकदीर गढ़ तू।
जुनून की आग में खुद को तपाना,
सोना है तू, खरा बनके दिखाना।
थकके बैठा तो मंजिल रूठेगी,
चलता रहा तो दुनिया झुकेगी।
आँसू पोंछकर मुस्कुराना सीख ले,
दर्द को अपनी ताकत बनाना सीख ले।
कल जो हँसे थे तेरी मेहनत पे,
आज सलाम करेंगे तेरे किस्मत पे।
हार को ललकार, उड़ जा जैसे आजाद पतंग,
कोशिश तो कर, जीत लेगा तू हर एक जंग।
तू ख़ामोशी से जवाब दे दहाड़े,
अगर जीत गया तो बजेंगे ढोल-नगाड़े।







