सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, रायपुर, (छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“सहज मुस्कान”
(कविता)
मन में जब विचारों का तूफान उठे,
अत्यधिक चिंता, गुस्सा
या असमंजस सिर उठाए,
तो उसे समय रहते शांत करना सीखो।
यह तूफान अपनो को और खुद को,
भीतर तक झुलसा देता है।
मुश्किलें चाहे जैसी भी हों,
खुद को बेवजह परेशानी में मत डालो।
बुद्धिमान तो वही है,
जो समस्या के आने से पहले ही
उसका समाधान खोज ले।
इस जीवन को सुंदर बनाना है,
तो हर दिन कुछ नया सुनना होगा,
कुछ पढ़ना होगा, कुछ नया गढ़ना होगा।
भीतर अविरल कुछ नया सीखने की उत्सुकता जगे,
और इस सच का गहरा बोध हो—
कि तुम दुनिया से अलग हो गलत नहीं।
बस ! सारे तूफानों को किनारे कर,
अधरों पर सदा एक मुस्कान खिले,
और तुम खुलकर हंस सको।







