अनामिका अर्श
वाराणसी (उ. प्र.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
गजल
भीगा है तन/मन….
भीगा भीगा है मौसम….।
जब भी तुम मेरे तसब्बुर में चले आते हो….
भीग जाता है मेरे दिल का आलम….।
अपनों की भीड़ में तलाशती रही मैं अपनापन….
मुहब्बत की तिश्नगी से मेरी आँखें हैं पुरनम….।
गैरों के उछाले पत्थरों से मैं खेलती रही….
अपनों के फेंके कंकरों से घायल हुआ अंतर्मन….।
जिंदगी के रहगुज़र में कई राही मिले….
साथी न मिला कोई…
न मिला कोई हमदम….।
न जुस्तजू किसी की है…. न उम्मीद है किसी से….
थामा जब स्वयं मैंने अपना हाथ….
दिल की धड़कनों में बजने लगी सरगम….।







