सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
गोबरा नवापारा-राजिम,
रायपुर, (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
अभी चलना बाकी है
(कविता)
अभी चलना बाकी है।
आज का यह पल
यही तो खुद का है,
क्या चाहा है ?
बाकी सब तो सपना है।
ज़िंदगी देती है थोड़ी खुशी,
थोड़ा गम।
बस इसे ही समझना है।
चाहने से नहीं होती
हर ख्वाहिश पूरी।
रुको, ठहरो..!
हर लम्हा इम्तिहान है जिंदगी,
अभी तो और भी इम्तिहान देने हैं।
काँटे कई, उलझनें कई,
राहें ऊँची-नीची हैं।
हर बाजी जीतने के लिए
अभी लगातार…
चलना बाकी है।
सूनी राहें, थकी साँसें,
जीने के लिए जिंदगी से
अभी संभल-संभल कर
राह पर अभी चलना बाकी है।






