शहर डूबने का सच: नाले नहीं, हमारी आदतें जाम हैं।

Spread the love

 

 

इंजी. कवि अतिवीर जैन “पराग”

(लेखक: रक्षा मंत्रालय के पूर्व उपनिदेशक)

 

 

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

शहर डूबने का सच: नाले नहीं, हमारी आदतें जाम हैं।

 

 

 

पांच या दस मिनट की थोड़ी तेज बारिश और पूरा शहर जलमग्न हो जाता है। नाले और सड़कें पानी से लबालब हो जाती हैं। लगता है पूरी सड़क पर तालाब या नदी बह रही है। नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं। नालों और सड़कों का पानी लौटकर गलियों में आने लगता है। गली-मोहल्ले पूरे पानी में डूब जाते हैं। दो-दो फीट पानी भर जाता है। और तो और, निचली बस्तियों के अधिकतर मकानों में तो घरों के अंदर भी पानी भर जाता है।

मेरठ, दिल्ली, मुंबई, पुणे, भोपाल, लखनऊ, कानपुर… हर शहर का यही हाल है। लोग परेशान हैं। क्या समाधान है? हर समस्या की जड़ आदमी है और समाधान भी आदमी ही है।

जैसे ही जलभराव होता है, हम नगर निगम और निर्माण विभाग कोसने लगते हैं – टूटे मैनहोल के लिए, भरे हुए नालों के लिए। पर हम भूल जाते हैं कि ये नाले-नालियां जो भरी हुई हैं, इन्हें नगर निगम वालों ने आकर नहीं भरा। हमने ही भरा है।

दशकों से सरकार प्लास्टिक हटाओ की मुहिम चला रही है, पर सरकार कभी भी प्लास्टिक की पन्नी बनाने वाली फैक्ट्रियों को बंद नहीं करवाती। अब यह सरकार की महानता है या दोगलापन, आप तय करें। हर साल कुछ दिन पन्नी वालों के लिए सब्जी के ठेलों और दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है। टार्गेट पूरा होते ही यह अभियान ठप हो जाता है। फिर वही ‘ढाक के तीन पात’। सब कुछ वैसे ही चलता रहता है।

पन्नियां ही नालों-नालियों के जाम होने और पानी भरने की मूल जड़ हैं। नगर निगम और नगरपालिका की जिम्मेदारी इन्हें साफ रखने की है। इसके लिए आप और हम बाकायदा टैक्स भी भरते हैं।

अब इस समस्या से निपटने के लिए हमें खुद जागना होगा। बाजार जाते समय कपड़े का थैला या जूट का थैला ले जाना होगा। पन्नियों को ‘बाय-बाय, टाटा’ कहना होगा। जब हम पन्नियां लेना बंद कर देंगे, तो दुकानदार खुद ही पन्नियों में सामान देना बंद कर देंगे। मेरी कई दुकानदारों से बात हुई है। वे कहते हैं, “हम क्या करें, हर ग्राहक पन्नी में सामान मांगता है। कागज के लिफाफे में सामान लेने से मना करता है।”

नगर निगम और अन्य संस्थाओं को भी अपना काम पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। हर साल स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। सरकार एक इंजन की हो, दो इंजन की या तीन इंजन की, कोई फर्क नहीं पड़ता। बादलों को थोड़ी पता है किसकी सरकार है। उन्हें तो बरसना ही है।

हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम पन्नियों का उपयोग न करें। पन्नी में कूड़ा भरकर नालियों-नालों में न डालें। हम नालों और नालियों पर अतिक्रमण न करें, जिससे सफाईकर्मी आसानी से सफाई कर सकें। हमें खुद जागना होगा, तभी इस समस्या से निदान पाया जा सकता है।

“आप डूबे तो जग डूबा, आप उभरे तो जग उभरा।”

तो उभरो मेरे शहर के नागरिकों और समस्या से निदान पा लो। 

 (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि