संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जनता दर्शन में एसपी ने सुनी शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
कन्नौजः पुलिस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद समेत अन्य मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को उसके निस्तारण की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराई जाए।
जनता दर्शन के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने पर जोर दिया।






