राजकुमार कुम्भज, इन्दौर
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
क्राँतिकारी साथी
सोनम वाँगचुक से एक विनम्र निवेदन.
______________________
कृपया आप जिद नहीं करें। आपके मर जाने से ये तंत्र बदल ही जाएगा, अगर ये गारंटी हो, तो मैं भी आपके साथ मर जाने के लिए बिना किसी हुज़्ज़त के रजामंद हूँ।
मनुष्य जीवन अमूल्य है, इसे बचाने से बहुत कुछ बचाया जा सकता है। लड़ाइयाँ अभी ख़त्म नहीं हुई हैं। ये संघर्ष संक्षिप्त नहीं है।
आपकी शहादत राजनीति का उपकरण बन जाएगी और अंततः आपको ही दोषी भी साबित किया जा सकता है।
पत्थर के पेट में पानी का होना सहज स्वाभाविक है, जबकि लोहे के पेट में सिर्फ लोहा होता है। आप संवेदनशील हैं और जिनके विरुद्ध आप लड़ रहे हैं, वे क्या हैं ?






