कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी, बस्ती (उ.प्र.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
वो सावनी बयार चली
वो सावनी बयार चली, ये रिमझिम फुहार पड़ी,
सूने मन के आँगन में फिर खुशियों की बहार पड़ी।
घिर-घिर आए काले बादल, नभ ने रूप सँवारा है,
भीगी धरती के चेहरे पर सावन ने रंग उतारा है।
सोंधी-सोंधी महक उठी जब पहली बूँदें बरसीं,
सूखी पड़ी भावनाओं में प्रेम-लताएँ फिर हँसीं।
पायल बाँधे पवन चली, झूमें डाली-डाली सब,
कोयल छेड़े प्रेम-राग, गूँजे वन की हर इक लय।
झूले पड़े अमराइयों में, हँसती हर कली-कली,
धानी चुनर ओढ़ प्रकृति भी लगती आज भली-भली।
नदिया गाए मधुर तराने, सरगम छेड़े हर झरना,
बूँद-बूँद में दिखता जैसे प्रेम-भरा कोई सपना।
भीगे नयनों में सजती है प्रिय-मिलन की आस नई,
धड़कन-धड़कन गुनगुनाती मन की मधुर मिठास नई।
सावन केवल ऋतु नहीं, यह प्रेम-भक्ति का मान है,
टूटे मन को जोड़ सके, ऐसा इसका वरदान है।
आओ मिलकर प्रेम बोएँ, बैर सभी के दूर करें,
मीठे बोलों की वर्षा से हर आँगन भरपूर करें।
कलम “चन्दू” की यही पुकार, प्रेम रहे हर दिल के द्वार,






