सौजन्यः अजय प्रताप सिंह (सम्पादक) दिल्ली
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
अनिन्दिता दत्त राय
कोलकाता
जीवन में काली घटा छा गई, दुःख की घड़ी आ गई
(वर्तमान परिवेश को देखते हुए)
कल तक के राहें फूलों सी थी,
अब वो काँटों से भरने लगी है।
हँसी की जो धुन गुँजती थी,
वो खामोशी में ढलने लगी है।
मन की बगियाँ सूनी सूनी लग रही है,
पतझड़ की हवा आ गई।
जीवन में काली घटा छा गई,
दुःख की घड़ी आ गई।
अपने भी अब दूर खड़े है,
साथ के सारे रंग फीके है।
विश्वास के टूटे हुए टुकड़ों में
छिपे हुए हैं कितने ही शिकवे।
आशा की किरण कहीं खो गई,
निराशा की छाया छा गई है।
जीवन में काली घटा छा गई
दुःख की घड़ी आ गई।
फिर भी दिल ये कहता है मुझसे
रात के बाद सबेरा होगा।
घनघोर अँधेरा चाहे जितना भी हो,
सूरज फिर से सुनहरा होगा।
हिम्मत की लौ जलती रहे तो
खुशियों की बेला भी, आ ही जायेगी।
जीवन में काली घटा छा गई,
पर नई सुबह भी, आ ही जायेगी।






