प्रभारी सम्पादक जौनपुरः पंकज सीबी मिश्रा
राजनीतिक विश्लेषक एवं पत्रकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
युवाओं पर जबरन थोपा गया अनशन, जंतर – मंतर पर अराजकता का जमावड़ा।
दिल्ली: को दंगा केंद्र बनाने के लिए समय – समय पर कई आंदोलन यहां आयोजित होते रहे है। ये सभी आंदोलन विदेशी फंडिंग से प्रेरित बताए जाते है और इन आंदोलनों को गांधीवादी आंदोलन कहा जाता है पर इसके आड़ में उमर खालीद का समर्थन, लव फिलिस्तीन, ब्राह्मणवाद से मुक्ति जैसे घातक षड्यंत्र भी चलते है। अब तो जंतर मंतर पर वर्तमान में संचालित इन गांधीवादी आंदोलनो का स्वरूप और विकृत हो गया है जहाँ अलग से धर्म, अलग देश और अलग जाति माँगने वाले भी जमे हुए है। पर मोदी सरकार को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा है। कॉकरोच समर्थक अब अपील कर रहे हैं कि राहुल गांधी और अन्यों को उनके समर्थन में आना चाहिए जबकि राहुल कई दिन से अज्ञातवास पर है। कांग्रेस खुल कर मंच पर नहीं आ रही क्यूंकि उसे पता है कि मोदी से खफा जेन -जी अब योगी के शरण में जाने को तैयार बैठा है। केजरीवाल का आंदोलन में पहुँचना यह पुख्ता कर गया कि आंदोलन की फंडिंग आप खुद कर रहा। अब लोकतंत्र बचा नहीं क्यूंकि लोकतंत्र बचाने वाले अनशन पर है ऐसा मानना है कुणाल कामरा का। उधर एक नचनिया गर्ल मुंह बना – बना कर भगवान श्री राम को भला बुरा बोल रही। चिघाड़े मार – मार के कह रही की वह हिंदू नहीं है पर फिर भी आरक्षण का लालच नहीं छोड़ना चाहती। अर्थात हिंदू वाली मलाई चाहिए पर इफ्तारी बाँट के ! कई सिर्फ इस बात से ख़ुश हैं कि गांधीवादी तौर तरीकों की हार नही हो रही। कई ये कहने लगे हैं कि गांधीवादी अनशन और तरीके सिर्फ इसीलिए सफल हुए हुए थे, क्योंकि कांग्रेसी ब्राह्मण साथ थे। और कई इस थ्योरी को फिर से पेश करने लगे हैं कि गांधी का इस्तेमाल ब्रिटिश ने सेफ्टी-वाल्व की तरह किया था, और क्रांतिकारियों की जगह ख़त्म करने के लिए गांधी को प्रमोट किया गया था। पर मै तो कहूंगा गाँधी के संबंध में इसमें से हर एक बात ग़लत है। पहले तो ये जान लीजिए कि गांधी ने ब्रिटिश के ख़िलाफ़ कभी कोई अनशन किया ही नहीं था। वो इतने भोले नहीं थे, या इस मुग़ालते में कभी नहीं थे, कि वो अनशन करेंगे और ब्रिटिश झुक जाएँगे उन्होंने भी अनशन संघ को सक्रिय राजनीति में आने से रोकने के लिए ही किया था और उसका परिणाम है आज भारत कई टुकड़ो में बंट चूका है। तो फिर गांधी अनशन क्यों करते थे? इस बात फिर कभी!
पंद्रह साल से इस देश के सामने प्रायोजित आंदोलन, भाजपा विरोध, मोदी विरोध, गांधीवाद के नाम पर एक फ्रॉड किया जा रहा। कुछ साल पूर्व गांधी टोपी पहना कर, अनशन पर बैठा कर अन्ना हजारे को जिंदा गांधी, नया गांधी बना कर पेश किया गया था। लेकिन सिर्फ अनशन पर बैठ जाने से कोई गांधी नहीं हो जाता है। जैसे सिर्फ़ काला कोट पहना लेने से कोई वकील नहीं बन जाता है या गले में स्टेथोस्कोप टाँग लेने से कोई डॉक्टर नहीं बन जाता है। अन्ना गांधी नहीं थे, अब पूरा देश जानता है और वही प्रयोग सोनम वांगचुक के साथ जबकि सोनम अलग हैं। उनके संघर्षों और उनकी उपलब्धियों को नकारा नहीं जा सकता है।
लेकिन तमाम उपलब्धियों के बावजूद वो भी गांधी के तौर-तरीकों के अतिसरलीकरण के शिकार हो गए । इसलिए आज मोदी साकार और भाजपा की संवेदनहीनता के दीवार से सिर्फ फोड़ रहे हैं, गैर-राजनैतिक आंदोलन का दावा करते करते शुद्ध राजनीतिक आंदोलन में बदल गया कॉकरोच आंदोलन के निष्पक्षता पर सवाल उठ रहा ! धर्मेंद्र प्रधान के विरोध की चादर ओढ़ कर ब्राह्मणवाद का विरोध लोगों को अखर रहा। वे राहुल गांधी और अन्य राजनैतिक दलों से अपील भी करने लगे हैं, साथ साथ उन्हें नैतिकता का पाठ भी पढ़ाने लगे हैं। गुड खाना चाहते हैं, गुलगुलों से परहेज करते नजर आ रहे हैं। यहां अपने ही लोगों पर, अपनी ही अंतरात्मा पर, अपने ही समाज और साथियों पर टारगेट हो रहा है । 1918 में अहमदाबाद में मिल मज़दूरों की हड़ताल कमजोर पड़ने लगी, तो गांधी अनशन पर बैठे। अंग्रेजों के ख़िलाफ़ नहीं, बल्कि डगमगाते मजदूरों का हौसला बाँधने के लिए। 1947 में कलकत्ता जल रहा था, तो गांधी अनशन पर बैठे, किसी सरकार के ख़िलाफ नहीं, बल्कि अपने ही दंगाई देशवासियों की आत्मा झकझोरने के लिए। और वो मशहूर “आमरण अनशन”, 1932 का पूना पैक्ट, वो भी अंग्रेजों के खिलाफ नहीं था। अंबेडकर और सवर्ण हिंदुओं को अपनी बात मनवाने के लिए था और दोनों ने फाइनली बात मानी भी थी। अंग्रेज तो किनारे खड़े तमाशबीन थे। यही अनशन की सफलता का मूल मंत्र और सटीक यंत्र है। कल को अनशन टूटेगा या प्रधान इस्तीफा देंगे भी तो उससे जेन जी को क्या मिलेगा ? कुछ नहीं बस कुछ लोगो की राजनीति चमक जाएगी और नए उमर खालिद और आजम खां पैदा होकर सत्ता की मलाई खाएंगे। अनशन उन पर असर करता है जो आपसे नैतिक रूप से जुड़े हैं, जो आपकी मौत का बोझ नहीं उठा सकते, यानी अपने लोग। दुश्मन सरकार, आत्मकेंद्रित सरकार, डिक्टेटर सरकार कहकर आप मोदी को नही झुका सकते ! जो आपसे कोई अपनापन महसूस ही नहीं करती, उस पर अनशन का ज़ोर नहीं चलता। इसलिए मोदी सरकार को बेरुखी गांधीवादी तरीके से पछाड़ना मुश्किल है । ये गलत जगह, गलत गांधीवादी अस्त्र चलाने का मामला है। अन्ना हजारे आंदोलन के वक्त ये हथियार सफल हुआ था क्योंकि कांग्रेस की डगमगाती सरकार थी, लोकतांत्रिक विरोध को भाजपाई मिडिया सेल जमकर स्पेस देती थी और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अन्ना के साथ था। अब दोनों ही बातें नहीं है। इसलिए सोनम का अनशन मजबूरी की दास्तान दिखायी दे रहा है। सरकार पर दबाव ऐसे नही बनता है, जनता को साथ ले कर चलना अलग बात है और देश विरोधी गतिविधियों कोई हवा देना अलग बात है। हल्ला मचाकर और भूखे रहकर इस उम्मीद में कि सत्ता को दया आ जाएगी इसके बावजूद मंच कोई राजनैतिक रीलबाजी का अड्डा बना दिया आपने। इन सबको बाँधने वाली अहिंसा। अहिंसा सिर्फ मजबूरी में थोपा गया सपना नहीं थी, एक सिद्धांत था। फिलोसफी भी थी, और ठंडे दिमाग़ से रची गई रणनीति भी थी जिसमें जुबानी अहिंसा भी शामिल थी तब पर अब जुबानी हिंसा तो इतनी है वहां की सौ सोनम भूखो मर जाए किसी कोई दया नहीं आएगी। गाँधी की नीति के पीछे तर्क था कि ग़लत रास्ते से कभी सही लक्ष्य नहीं प्राप्त हो सकता है। गांधी मानते थे कि साधन और साध्य अलग नहीं किए जा सकते। अहिंसा हथियार भी थी। निहत्थे, प्रतिरोध न करते शरीर पर पड़ती हर लाठी नैतिक अधिकार को शासक से छीनकर शासित को सौंप देती थी, और जनमत को हिला देती थी। अहिंसा ढाँचा थी; अनशन और सत्याग्रह उसके भीतर के प्रैक्टिकल अस्त्र थे। अब सही सवाल यह है कि निर्दयी सत्ता के सामने सही हथियार कौन-सा है। गांधी ने कभी दावा नहीं किया कि हर विरोधी के लिए एक ही औज़ार चलेगा वह है अनशन। हिटलर-गांधी का यह बचकाना द्वंद्व दरअसल गांधी को समझने की जगह उन्हें सिर्फ अनशन के एक नारे में समेट देने की एक सतही कोशिश का नतीजा है। कुछ कहते हैं कि कांग्रेस ने कभी लहू नहीं बहाया, वो या तो इतिहास नहीं जानते, या जानबूझकर झूठ फैलाते रहे हैं। फर्क यह नहीं था कि कौन मरा और कौन बचा। फर्क यह था कि किसने सही अस्त्र सही जगह चलाया। क्रांतिकारियों ने अनशन तब किया जब वो जानते थे कि दया नहीं मिलेगी। उन्होंने सत्ता को थकाने और जान देने की तैयारी के साथ किया, बचाए जाने की आस में नहीं। गांधी ने सत्ता पर सामूहिक असहयोग से वार किया, और उस में भी हजारों ने जान दी। यहीं इस अनशन की सबसे गहरी गुत्थी खुलती है। दूसरों से, साथियों, विरोधियों, सरकार से यह गुहार लगाना कि आकर अनशन खत्म करवाओ, बिल्कुल गांधीवादी नहीं है। यह पूरी तर्क-प्रणाली को उलट देता है।
गांधीवादी रास्ता बलिदान माँगता है, चुपचाप दया की प्रतीक्षा नहीं; सामूहिक कार्रवाई माँगता है, एक अकेले शरीर की भूख नहीं; और निर्भयता माँगता है, दमन के सामने भी, और परिणाम के सामने भी। इसीलिए गांधी या उनके साथियों द्वारा माफ़ी मांगने के कोई उदाहरण नहीं मिलते। गांधी के साथ आने की पहले शर्त ही त्याग थी, झूठ का त्याग, आराम का त्याग, जीवन की सुविधाओं का त्याग और जीवन का त्याग। और एक आख़िरी शर्त, जो शायद सबसे अहम है, पारदर्शिता। गांधी का सत्याग्रह खुली किताब था। न उद्देश्य छिपा, न साधन, न अगला क़दम। वो पहले से ऐलान करते थे कि कौन-सा क़ानून तोड़ेंगे, और दिन के उजाले में तोड़ते थे। कोई छिपा एजेंडा नहीं, कोई पर्दे के पीछे का मक़सद नहीं। यह खुलापन ख़ुद एक ताक़त थी। अन्ना आंदोलन यहीं ढह गया था। उसका असली मक़सद, उसके पीछे की ताक़तें, कभी पारदर्शी नहीं थीं। जब परतें खुलीं, तो अन्ना लोगों के ज़ेहन तक से विलुप्त हो गए और केजरीवाल एक रूटीन नेता बन कर रह गए। सीजेपी का आंदोलन आज उसी आंदोलन के धोखे का सलीब ढो रहा है। उसका उद्देश्य पारदर्शी नहीं। आप के लोग फिर से छद्दम नाम से सामने आने लगे। उसका समर्थन पारदर्शी नहीं है।






