कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने जिला आपदा परिचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण, मानसून अवधि में 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट 

 

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने जिला आपदा परिचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण, मानसून अवधि में 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश।

 

 

अल्मोड़ाः  कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को अल्मोड़ा स्थित जिला आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर केंद्र की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपदा संबंधी सूचनाओं के प्राप्त होने, उनके अभिलेखीकरण, संधारण एवं समयबद्ध कार्रवाई से जुड़े विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया।

 

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन को देखते हुए जिला आपदा परिचालन केंद्र पूर्णतः सक्रिय रहे तथा 24 घंटे अलर्ट मोड में कार्य करते हुए प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में सूचनाओं का तत्काल संकलन, सही अभिलेखीकरण तथा संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्राप्त सूचनाओं के व्यवस्थित अभिलेखीकरण एवं रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और इसे अद्यतन बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जिला आपदा परिचालन केंद्र में निर्माणाधीन नए बैठक कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठकों एवं समन्वय कार्यों का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म