राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
गजल
खामोश हम हैं, भटकी हैं राहें
घने अँधेरे में, रोशनी कहीं कहीं है।
दिल की तन्हाई में, साँसें रुकी हुई हैं
हर साँस में दबी दास्ताँ, कहीं कहीं है।
ख्वाबों के शहर में, राह भूल गया हूँ
तेरी खुशबू की हवा, कहीं कहीं है।
टूटे ख्वाबों के, टुकड़ों को जोड़ते हुए
जिन्दगी में अभी उम्मीद कहीं कहीं है।
हर सितम-ए-दौराँ से, लड़ते हुए हम
तेरी हसीं की, झलक कहीं कहीं है।
रातों के सन्नाटे में, आहें तेरी सुनते हैं
जेहन में, बाहों की छुअन कहीं कहीं है।
मंजिल न मिली तो क्यों करें, सफर आगे
हर मोड़ पर, तेरा इंतजार कहीं कहीं है।
खामोश हम हैं,,,,






