कठिन समय में धैर्य बनाए रखना व सकारात्मक सोच के साथ बढ़ते चलना।

Spread the love

 

 

सुश्री सरोज कंसारी 

कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका

अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,

गोबरा नवापारा-राजिम, रायपुर, (छ.ग.)

 

 

          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

आलेख:

 

कठिन समय में धैर्य बनाए रखना व सकारात्मक सोच के साथ बढ़ते चलना।

                    – सुश्री सरोज कंसारी

 

     ==========================

 

”निरंतर दौड़ती इस जिंदगी में, थक गए हैं हम,

लघु क्षणों को खुलकर जीना, भूल गए हैं हम।

निश्छल मुस्कान व छोटी खुशियाँ अनमोल होती हैं,

यही तो वो पल हैं, जो जीवन में जान पिरोती हैं।”

 

यह जिन्दगी एक यात्रा है, जिसमें सीधी सड़क नहीं होती। इसमें उतार-चढ़ाव, मोड़ और कभी-कभी गहरे गड्ढे भी आते हैं। ऐसे में हमें दो चीज़ों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है—धैर्य और सकारात्मक सोच। धैर्य हमें टूटने नहीं देता और सकारात्मक सोच हमें आगे बढ़ाती जाती है। अंधेरा हमेशा नहीं रहता, रात के बाद सुबह आती ही है; बस, हमें उस सुबह तक टिके रहना है। नकारात्मकता को हराएं और हर मुश्किल से सीख लेकर आगे बढ़ते जाएं।

 

हमारे जीवन में जब कठिन समय आता है, तो धैर्य ही हमारी सबसे बड़ी ताकत बनता है। अक्सर कठिनाई आने पर सबसे पहले हमारा मन घबरा जाता है। लेकिन कोई भी रात स्थायी नहीं होती; हर अंधेरे के बाद उजाला आता है और नया दिन निकलता है। शर्त बस इतनी है कि हम उस उजाले के आने तक मैदान में टिके रहें।

 

धैर्य अर्थात…हार मान लेना नहीं है। जिस मनुष्य को धैर्य रखना आता है, वह अपनी हर मनोकामना पूरी कर लेता है। किसान बीज बोकर अगले ही दिन फसल नहीं काटता; उसे पानी देना पड़ता है, धूप-बारिश सहनी पड़ती है और सही समय का इंतजार करना पड़ता है। जो लोग कठिन समय में शांत रहते हैं, वही अंत में सबसे मजबूत बनकर निकलते हैं। हम रोज़ लड़ते हैं, आगे बढ़ते हैं और निखरते जाते हैं। हमें अपने जूनून को बनाए रखना है और लोग क्या कहते हैं, इस पर ध्यान नहीं देना है। इसलिए घबराइए मत, और निडर होकर जीवन को जिएँ।

 

अपने व्यक्तित्व को हर दिन बेहतर बनाना है, इसे बिखरने नहीं देना है। हमारे पास कलम है और हमारी हर रचना अमर है। कठिन समय में हमारी जंग बाहर नहीं, बल्कि हमारे मन के अंदर होती है। अगर सोच नकारात्मक बनी रहे, तो छोटी समस्या भी पहाड़ जैसी लगने लगती है। वहीं यदि सोच सकारात्मक रहे, तो बड़ी से बड़ी मुसीबत भी सफलता की सीढ़ी बन जाती है।“यह मेरे साथ ही क्यों हुआ?” के स्थान पर “इससे मैं क्या सीख सकता हूँ?” पूछना शुरू कर दीजिए, फर्क खुद दिखेगा। जो बीत गया उसे कोसने से केवल समय बर्बाद होता है। जो आने वाला है, उस पर भरोसा रखने से नए रास्ते खुलते हैं। सकारात्मक लोग शिकायत कम और समाधान ज्यादा ढूंढते हैं। अत: अपने आसपास अच्छे विचार और अच्छी किताबें रखिए, क्योंकि जैसा हम सोचते हैं, वैसे ही हम बन जाते हैं।

 

“धैर्य रख! तू व्याकुल क्यों है?

   यह संसार तूने देखा ही कहाँ है…

   इसे देख, और इसे जगा दे,

   अपने भीतर के हुनर और हौसले से।”

 

बड़ा अनमोल ये जीवन में धूप भी आएगी और छांव भी, पर जो धैर्य के साथ टिका रहता है और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ता है, जीत अंत में उसी की होती है। याद रखिए, बीज को अंधेरे में दबना पड़ता है, तभी वह एक विशाल वृक्ष बनता है। गिरना कोई कमजोरी नहीं है, बल्कि गिरकर मुस्कुराते हुए फिर से उठ खड़े होना ही जीवन की सबसे बड़ी जीत है। चलिए, मुश्किलों से डरें नहीं, बल्कि उनके साथ सीखते हुए आगे बढ़ते चलें। जीवन को हँसकर और मुस्कुराते हुए जीना है, इसे निराशा के एक भी पल में नहीं गंवाना है, बल्कि पूरी ताकत और साहस के साथ जीना है।

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)