मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
गुम मोबाइल खोजने में दन्या पुलिस को सफलता CEIR पोर्टल की मदद से बरामद मोबाइल स्वामी को सकुशल किया सुपुर्द।
अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके, अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक एवं CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइलों की खोज कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना दन्या क्षेत्र में विगत माह एक मोबाइल फोन गुम होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त के निर्देशन में थाना पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत प्रयास किए गए। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से दिनांक 20.07.2026 को गुम मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।
इसके उपरांत दिनांक 21.07.2026 को मोबाइल स्वामी श्री दिनेश राम आर्या, सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेलाकोट, जनपद अल्मोड़ा को थाना दन्या बुलाकर गुम मोबाइल फोन सकुशल सुपुर्द किया गया।
अपना खोया हुआ मोबाइल वापस प्राप्त कर दिनेश राम आर्या ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अल्मोड़ा पुलिस का हार्दिक आभार व्यक्त किया।







