ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत, अल्मोड़ा
आज अल्मोड़ा में कार्य बहिष्कार पर रहेंगे चिकित्सक।
अल्मोड़ा- कोलकाता में प्रशिक्षु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के विरोध में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के बैनर तले चिकित्सकों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार पर जाने का एलान किया है।
चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार पर जाने के बाद शनिवार को जिले भर के अस्पतालों में ओपीडी नहीं हो पाएगी। जिस कारण रोगियों और उनके तिमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
चिकित्सकों ने कहा कि अगर उनकी मांग पर शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन की रणनीति बनाने को मजबूर होंगे।
संघ के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि इस घटना के विरोध में प्रदर्शन के बाद सभी अस्पतालों में चिकित्सक श्रद्धांजली सभा और कैंडिल मार्च भी करेंगे।









