जिलाधिकारी ने रानीखेत तहसील का किया निरीक्षण

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट 

 

 

              (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

जिलाधिकारी ने रानीखेत तहसील का किया निरीक्षण

 

 

 

 

 

  अल्मोड़ा:  जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को रानीखेत तहसील का निरीक्षण कर न्यायालय परगनाधिकारी रानीखेत में लंबित राजस्व वादों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने न्यायालय में अब तक निस्तारित वादों तथा वर्तमान में लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व वादों का समयबद्ध निपटारा शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित सुनवाई सुनिश्चित करते हुए अनावश्यक रूप से लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने न्यायालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव तथा कार्यालय व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में पारदर्शिता एवं दक्षता के साथ कार्य करने तथा आमजन को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराने पर बल दिया।

 

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने रानीखेत तहसील सभागार में तहसील क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागवार योजनाओं की प्रगति, जनहित से जुड़े कार्यों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी सहित तहसील क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि