कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत को लेकर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल।         

Spread the love

ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत, अल्मोड़ा

कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत को लेकर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल।       

कोलकाता में हाल ही में घटित डॉक्टर रेप और मर्डर केस ने पूरे देश के डॉक्टरों को गहरे आहत और गुस्से में डाल दिया है। इस घटना की निंदा करते हुए, देशभर के डॉक्टर लगातार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज ने 17 अगस्त 2024 से 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि इस 24 घंटे की हड़ताल के दौरान, सभी आवश्यक सेवाएं जैसे कि आपातकालीन देखभाल और घायलों की चिकित्सा सुविधा यथावत जारी रहेगी। हालांकि, डॉक्टर नियमित ओपीडी और वैकल्पिक सर्जरी नहीं करेंगे। इस हड़ताल के माध्यम से, केंद्र और राज्य सरकार से अपनी प्रमुख मांगें रखी हैं।

रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए 36 घंटे की ड्यूटी शिफ्ट को कम करने और आराम के लिए सुरक्षित स्थानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। वर्तमान में, लंबे कामकाजी घंटों और अपर्याप्त सुविधाओं के कारण डॉक्टरों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

डाक्टरों की मांग है कि 2023 में महामारी रोग अधिनियम 1897 में किए गए संशोधनों को 2019 के प्रस्तावित अस्पताल संरक्षण विधेयक में शामिल करने की मांग की है। इसके तहत, सभी 25 राज्यों में मौजूदा कानून को सशक्त बनाया जाएगा। IMA ने सरकार से कोरोना के दौरान लागू किए गए अध्यादेश जैसा ही नया अध्यादेश लाने का सुझाव दिया है।इस गंभीर मामले में एक तय समय-सीमा में निष्पक्ष और प्रभावशाली जांच की मांग की है। इसके साथ ही, पीड़ित परिवार को पूरा न्याय प्रदान करने की भी अपील की गई है। सभी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने की मांग की है। अस्पतालों में सुरक्षा प्रोटोकॉल को एयरपोर्ट की तरह प्रभावशाली बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करना शामिल है।

पीड़ित परिवार को उचित और सम्मानजनक मुआवजा प्रदान करने की भी मांग की है। यह कदम परिवार की पीड़ा को कम करने और न्याय दिलाने के प्रति एक महत्वपूर्ण पहल है। इस हड़ताल के दौरान डॉक्टरों का संदेश साफ है: वे चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय की मांग कर रहे हैं। यह विरोध-प्रदर्शन केवल एक घटना के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे चिकित्सा समुदाय की सुरक्षा और कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए है।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।