जिलाधिकारी के प्रयास और प्लस एप्रोच फाउंडेशन की पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को मिली नई उम्मीद,राजपुर में भवन जीर्णोद्धार कार्य हुआ पूर्ण।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

  •       (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

                       जिलाधिकारी के प्रयास और प्लस एप्रोच फाउंडेशन की पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को मिली नई उम्मीद, राजपुर में भवन जीर्णोद्धार कार्य हुआ पूर्ण।

 

 

 

       अल्मोड़ाः समाजसेवा और जनसहयोग का एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जिलाधिकारी अल्मोड़ा के प्रयासों तथा प्लस एप्रोच फाउंडेशन के सहयोग से राजपुर क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर एक परिवार के जर्जर भवन के जीर्णोद्धार का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया।लंबे समय से बदहाल स्थिति में रह रहे परिवार को अब सुरक्षित और बेहतर आवास उपलब्ध होने से उनके चेहरे पर खुशी लौट आई है।

 

भवन के जीर्णोद्धार कार्य के पूर्ण होने पर रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं दीं तथा इस मानवीय पहल में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना ही रेडक्रॉस का मूल उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे मानवीय कार्यों में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।इस अवसर पर रेडक्रॉस प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल ने कहा कि प्रशासन,सामाजिक संस्थाओं और समाज के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।उन्होंने जिलाधिकारी अल्मोड़ा एवं प्लस एप्रोच फाउंडेशन के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

 

यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित साह मोनू ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।ऐसे कार्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस भविष्य में भी प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सचिव मनोज भंडारी मंटू, उपसचिव अभिषेक जोशी,पार्षद विकास कुमार,नामित पार्षद कृष्ण बहादुर सिंह सहित अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस पहल को जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।

 

इस अवसर पर पीयूष कुमार, रमेश लाल,सिद्धू कुमार, निखिल कुमार,दानिश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सभी ने भवन के जीर्णोद्धार कार्य के पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि