इतिहास में पहली बार “देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल” की पहल पर अल्मोड़ा के मुख्य बाजार में हुआ गैस सिलेंडर वितरण कार्य।  

Spread the love

ब्यूरो कुमाऊं : दयानन्द कठैत, अल्मोड़ा

इतिहास में पहली बार “देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल” की पहल पर अल्मोड़ा के मुख्य बाजार में हुआ गैस सिलेंडर वितरण कार्य।

    उपभोक्ताओं ने किया देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का आभार व्यक्त ।

अल्मोड़ा के इतिहास में पहली बार मुख्य बाजार में लोगों के आंगन में मिला गैस सिलेंडर। नगर में रविवार 18-08-2024को देवभूमि नगर उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 7 बजे इंडेन गैस वितरण कार्य शुरू हुआ। जिसमें देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संबंधित पदाधिकारियों के नेतृत्व में मुख्य बाजार में थाना बाजार,हुक्का क्लब,चौक बाजार में गैस वितरण कार्य किया गया। इस दौरान उपभोक्ता काफी खुश नजर आए।

लोगों ने कहा कि उन्हें गैस भरवाने के लिए दूर जाना पड़ता था और 100 रुप‌ए से 200 रुप‌ए तक अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ता था।अब उन्हें अपने घर के पास गैस मिल रही है जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। इसके लिए उन्होंने ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया। उपभोक्ताओं ने कहा कि इस बार के व्यापार मंडल ने व्यापारी व आम जनमानस की सुविधा के बारे में सोचा और कार्य किया।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में कुछ और जगहों पर भी गैस वितरण कार्य किया जाएगा जिसके लिए जिलापूर्ति अधिकारी से अनुरोध किया जाएगा।

इस अवसर पर देवभूमि नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय शाह (रिक्खू) , व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज पवार,महा सचिव दीप जोशी, महिला उपाध्यक्ष-वन्दना वर्मा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला महामंत्री-हिमांशु काण्डपाल, उपसचिव-अमन टकवाल, जिला मंत्री-दिनेश काण्डपाल, जिला संगठन मंत्री-नीरज थापा,कार्यकारी अध्यक्ष-प्रमोद कुमार, सदस्य-मनीष मल्होत्रा, रोहित साह, राजेंद्र तिवारी, जिला संयुक्त महा मंत्री-कमल बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, नगर उप सचिव-जयप्रकाश, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अतुल साह, पूर्व जिला संगठन मंत्री-अभय साह, पूर्व नगर उपाध्यक्ष-दीपक साह, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष-अरुण वर्मा,हरीश भट्ट, रोहित भट्ट, जिला प्रचार मंत्री-दीक्षित जोशी, सुमित गुप्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।