संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
श्रावण मास को लेकर डीएम-एसपी ने छिबरामऊ में किया पैदल गश्त।
कन्नौज: श्रावण मास और आगामी पर्वों के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शनिवार को छिबरामऊ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश दिए।
डीएम और एसपी ने स्थानीय व्यापारियों, धर्मगुरुओं व नागरिकों से संवाद कर आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।






