संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, गाड़ी में तोड़फोड।
छिबरामऊः कोतवाली क्षेत्र के बहवलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने और घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है। मामले में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी उदयवीर पुत्र सोवरन सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ले के कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि 25 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे उसका पुत्र घर पर अकेला था। इसी दौरान नामजद लोग लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर युवक को बचाया। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने परिवार के एक सदस्य की हत्या किए जाने की धमकी भी दी। इसके बाद घर के बाहर खड़ी टाटा सफारी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।






