प्रभारी संपादक जौनपुर : पंकज सीबी मिश्रा
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“हरा-भरा होगा विश्वविद्यालय परिसर” – डॉ. राजकुमार सोनी ने पूर्वांचल विवि परिसर में शुरू की है पौधारोपण की क्रान्तिकारी मुहिम।
जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के परिसर को अब हरियाली की नई पहचान मिलेगी। विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. राजकुमार सोनी ने परिसर को पूरी तरह हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि शिक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी छात्रों और शिक्षकों की है। अपने सोशल मिडिया हैंडल पर विश्वविद्यालय में पर्यावरण सुरक्षा संबंधित कई पोस्ट सांझा करते हुए उन्होंने लिखा है की विवि परिसर को हरा भरा बनाने की छोटी सी मुहिम, जिसे लेकर उनके प्रयासों की सराहना हो रही। डॉ. सोनी का लक्ष्य है अगले एक साल में परिसर के खाली स्थानों, रास्तों और भवनों के आसपास छायादार और फलदार पेड़ लगाना। उन्होंने कहा कि “एक छात्र-एक पेड़” लगाए तो पूरा विवि परिसर हरा भरा हो जाएगा। हर विभाग को गोद लेकर छात्रों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी दी जाए ताकि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।
डॉ. राजकुमार सोनी के अनुसार पेड़ों से न सिर्फ तापमान कम होगा, बल्कि पक्षियों और जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे विश्वविद्यालय का माहौल पढ़ाई के लिए और बेहतर बनेगा। उन्होंने अपने प्रयासों को आगे जारी रखने के साथ – साथ कहा कि वर्मी कंपोस्ट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने को भी इस मुहिम का हिस्सा बनाया जाएगा। डॉ सोनी के प्रयासों पर बात करते हुए जनपद मिडिया के पत्रकार पंकज सीबी मिश्रा ने कहा कि डॉ. राजकुमार सोनी का यह संकल्प वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि को पूर्वांचल का सबसे हरित विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। उनका संदेश साफ है – “अगर आज पेड़ लगाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरियाली मिलेगी। डॉ. सोनी का कहना है कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता सबसे जरूरी है। इसी सोच के साथ उन्होंने “हरित विवि परिसर अभियान” की शुरुआत बहुत पहले से कर दी है। विवि परिसर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने वाले विवि के इस शिक्षक ने अगले 12 महीनों में परिसर के खाली मैदानों, सड़कों के किनारे और शैक्षणिक भवनों के आसपास 5000 से अधिक छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए जाने की मुहिम शुरू की है । इसमें पीपल, बरगद, नीम, आम और अशोक के पेड़ों को प्राथमिकता दी जाएगी।
डॉ. राजकुमार सोनी का बयान
डॉ. राजकुमार सोनी ने कहा, “विश्वविद्यालय सिर्फ डिग्री देने की जगह नहीं है। यहां से निकले छात्र जब पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनेंगे तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा। मेरा सपना है कि 2 साल बाद जब कोई वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि आए तो उसे चारों तरफ हरियाली, ठंडी हवा और पक्षियों की चहचहाट मिले।” उन्होंने आगे कहा कि पेड़ लगाने से तापमान कम होगा, वायु शुद्ध होगी और छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। उन्हें इस पुनित कार्य के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का समर्थन और सहयोग मिल रहा। इस पहल को कुलपति और अन्य शिक्षकों का भी पूरा समर्थन मिला है। इनके इस मुहिम एनएसएस, एनसीसी और विभिन्न छात्र संगठनों का भी साथ मिला है। अपने पौधरोपण अभियान को डॉ सोनी “हरियाली सप्ताह” की तरह मनाते है।






