अल्मोड़ा के देवलीडाना वन क्षेत्र में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

अल्मोड़ा के देवलीडाना वन क्षेत्र में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश।

 

    अल्मोड़ाः प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरण का प्रेरक आयोजन।

 

 

अल्मोड़ाः प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, उप सेवा केंद्र अल्मोड़ा के तत्वावधान में रविवार को अल्मोड़ा देवलीडाना, वन क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं नशा मुक्ति जनजागरण अभियान का भव्य आयोजन किया गया। प्रकृति संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ समाज के संकल्प के साथ आयोजित इस अभियान में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पर्यावरण प्रेमियों तथा नागरिकों की सहभागिता ने इसे जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान कर दिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राम जी शर्मा ने पौधारोपण कर अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता केवल सरकारी योजनाएँ नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रेड क्रॉस सोसाइटी, ग्रीन हिल्स अल्मोड़ा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

 

अभियान के दौरान देवलीडाना के संपूर्ण वन क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। उपस्थित सभी जनों ने वन क्षेत्र में फैले प्लास्टिक, कूड़े-कचरे एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर निर्धारित डस्टबिनों तक पहुँचाया। इसके उपरांत लगभग 250 फलदार, छायादार एवं विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प भी लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे तथा स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न संस्कार बनाएँगे।

 

कार्यक्रम में पर्यावरणविद् एवं ग्रीन हिल्स अल्मोड़ा की संस्थापक डॉ. वसुधा पंत ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का बीजारोपण है। उन्होंने अपनी टीम के साथ पौधारोपण में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा सभा को संबोधित करते हुए इस अभियान को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया।

 

उत्तराखंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. जे. सी. दुर्गापाल ने उपस्थित जनसमूह से पौधों की नियमित सुरक्षा एवं संरक्षण का आग्रह करते हुए कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक पौधा वृक्ष बनकर समाज को जीवनदायिनी छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेगा।

 

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था के डॉ. हेमंत पांडे ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संदीप कुमार, ग्रीन हिल्स अल्मोड़ा, रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा ब्रह्माकुमारीज़ उप सेवा केंद्र अल्मोड़ा के अनेक भाई-बहन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित “10 करोड़ नशा मुक्ति शपथ अभियान”, जिसका शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया है, के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त भारत का संकल्प भी लिया।

 

कर्बला से देवलीडाना मंदिर तक स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं नशा मुक्ति के प्रेरक नारों के साथ एक विशाल जनजागरण रैली निकाली गई। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में सहभागिता करते हुए समाज को स्वच्छता, हरित पर्यावरण और व्यसनमुक्त जीवन का संदेश दिया। रैली के दौरान गूँजते प्रेरक नारों ने सम्पूर्ण क्षेत्र का वातावरण जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। यह जनजागरण यात्रा अल्मोड़ा नगरवासियों के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम बनी, जिसकी स्थानीय नागरिकों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

 

कार्यक्रम के समापन पर ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से मुख्य विकास अधिकारी को ईश्वरीय संदेश स्वरूप आध्यात्मिक चित्र एवं दैनिक सुविचार भेंट किए गए। साथ ही उपस्थित जनसमूह में “शिव संदेश” का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन बी०के० हेमेंद्र जोशी ने किया।

 

यह अभियान केवल वृक्षारोपण और स्वच्छता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों और नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने वाला एक प्रेरणादायी जनआंदोलन सिद्ध हुआ।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि