मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आबकारी अधिनियम के तहत अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाही।
अंधेरे की आड़ में तस्करी की कोशिश नाकाम, शराब की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।
वाहन सीज, आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर की गई वैधानिक कार्रवाई।
अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों, एसओजी एवं एएनटीएफ प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इस क्रम में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में दिनांक 03.08.2026 की मध्य रात्रि को कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत सिकुड़ा बैंड के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्विप्ट कार संख्या UK-04D-1566 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चालक गौरव सिंह बिष्ट के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गयी।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0 FIR संख्या-80/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।







