जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया का किया निरीक्षण।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया का किया निरीक्षण।

 

 

अल्मोड़ाः जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को विधानसभा द्वाराहाट के बूथ संख्या-38, गोदी (राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोदी) पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत चल रही नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने सुनवाई की कार्यवाही, अभिलेखों के संधारण तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नियुक्त एईआरओ एवं संबंधित कार्मिकों से अब तक प्राप्त नोटिसों, उनकी सुनवाई तथा निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक नोटिस की सुनवाई निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो तथा किसी भी पात्र मतदाता को असुविधा न हो, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण तथा सभी प्रक्रियाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि