उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के शिष्टमंडल ने एसएसपी से की भेंट, विभिन्न जनसमस्याओं से कराया अवगत।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के शिष्टमंडल ने एसएसपी से की भेंट, विभिन्न जनसमस्याओं से कराया अवगत।

 

          अल्मोड़ा:  उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के एक शिष्टमंडल ने वरिष्ठ पुललिस अधिक्षक चन्द्रशेखर आर. घोड़के से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिष्टमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को यूनियन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एवं सदस्यों से परिचित कराया तथा पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं अपेक्षाओं से अवगत कराया।

 

बैठक में नगर की विभिन्न जनसमस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। शिष्टमंडल ने ता नहर क्षेत्र में विकसित नवीन पार्किंग स्थलों पर समयबद्ध अवधि के लिए दोपहिया वाहनों की पार्किंग निःशुल्क किए जाने की मांग उठाई। इसके साथ ही नगर की सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश को हटाने, नगर में बढ़ रहे आवारा एवं कटखने बंदरों तथा आवारा गायों पर प्रभावी निगरानी रखने की भी मांग की गई।

 

शिष्टमंडल ने नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध एवं चिन्हित नशा तस्करों को समय-समय पर थानों में बुलाकर उनकी नियमित निगरानी किए जाने का भी सुझाव दिया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिष्टमंडल द्वारा उठाए गए सभी सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर यूनियन के संयोजक एवं प्रदेश प्रतिनिधि दयाकृष्ण काण्डपाल, जिलाध्यक्ष जगजीवन बिष्ट, उपाध्यक्ष गोपेश उप्रेती, महासचिव दयानन्द कठैत, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट तथा विधिक सलाहकार संजय अग्रवाल उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि