मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
छात्रों की आवाज को गोलियों से नहीं दबाया जा सकता, युवा कांग्रेस हर छात्र के साथ खड़ी है।
अल्मोड़ा: भारतीय युवा कांग्रेस देशभर में भर्ती घोटालों, पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दोंको को लेकर लगातार छात्रों और युवाओं की आवाज बुलंद करते आ रही है। युवाओं के भविष्य से जुड़े इन महत्वपूर्ण सवालों पर भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकारों से जवाबदेही की मांग की जा रही है।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे छात्रों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के बजाय भाजपा सरकार दमनकारी रवैया अपना रही है। छात्रों पर बल प्रयोग, लाठीचार्ज और कठोर कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। जो छात्र अपने भविष्य, रोजगार और शिक्षा को लेकर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं, उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
युवा कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि लोकतंत्र में छात्रों और युवाओं को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। सरकार का दायित्व है कि वह युवाओं की समस्याओं का समाधान करे, न कि उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास करे।
युवा कांग्रेस मांग करती है कि सभी भर्ती परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, पेपर लीक और भर्ती घोटालों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, युवाओं को समयबद्ध रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।
पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस गोपाल भट्ट ने कहा साथ ही युवा कांग्रेस वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के संकल्प के साथ प्रदेश के युवाओं और छात्रों से लोकतांत्रिक विचारधारा एवं युवा कांग्रेस कांग्रेस संगठन से जुड़ने की अपील करती है। संगठन बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और उनकी आवाज को मजबूती देने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है।
भारतीय युवा कांग्रेस देश के प्रत्येक छात्र और युवा के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से उनके हितों की आवाज बुलंद करती रहेगी। छात्र एवं युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी उत्तराखंड अविनाश महाला पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस गोपाल भट्ट युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल जिला प्रभारी अब्दुल रहमान जिला कॉर्डिनेटर नरेंद्र यादव प्रदेश महासचिव किरन आर्या नगर अध्यक्ष गौरव जोशी विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर वीरेंद्र सिंह मलाडा ब्लॉक अध्यक्ष राजकमल अमन लटवाल जिला महासचिव दीक्षा सुयाल सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।







