ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा आया चिकन पॉक्स की चपेट में, लगातार बढ़ रहे हैं इसके मरीज।
इन दिनों अल्मोड़ा में चिकन पॉक्स की बिमारी तेजी से फैलने लगी है और इसकी चपेट में बच्चे ज्यादा आ रहे हैं। यहां सरकारी व निजी अस्पतालों में चिकन पॉक्स के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ रही है।
यहां जिला अस्पताल में चिकन पॉक्स के मरीजों की संख्या 4से5पांच मरीज रोज पहुंच रहे हैं जिनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है।बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष पंत ने बताया कि चिकन पॉक्स एक संक्रामक बीमारी है जो बच्चों में काफी तेजी से फैलती है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी का एक से दूसरे में तेजी से फैलने की आशंका ज्यादा रहती है। उन्होंने ये भी कहा कि वक्त रहते इसका सही से इलाज हो जाए तो मरीज पूरी तरह से ठीक हो जाता है।
इस बीमारी के लक्षण जो शरीर पर देखे व महसूस किये जा सकते हैं-तेज बुखार, छाती, पेट, पीठ, मुंह, गर्दन व सिर पर बड़े व छोटे आकार के दाने हो जाते हैं। समय रहते इसका इलाज जरूरी है वरना यह बीमारी एक दूसरे को फैलते जाती है। इस बीमारी के रोगी को ठीक होने तक घर में ही रहना चाहिए ताकि संक्रमण इधर उधर ना फैले।









