नन्हीं भवानी कंसारी की सुरीली तानों से गूंजा गायत्री मंदिर, रत्नांचल समिति ने प्रतिभा को सराहा।

Spread the love

 

सौजन्यः सुश्री सरोज कंसारी  

कवयित्री, लेखिका एवं शिक्षिका  

रिपोर्टर एवं उद्घोषिका  

नवापारा-राजिम, रायपुर (छ.ग.)

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

नन्हीं भवानी कंसारी की सुरीली तानों से गूंजा गायत्री मंदिर, रत्नांचल समिति ने प्रतिभा को सराहा।

 

नवापारा राजिम (छ.ग.):  गायत्री परिवार मंदिर, राजिम में रत्नांचल जिला साहित्य समिति, गरियाबंद द्वारा “रत्नांचल पुस्तक परिचर्चा व सम्मान कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। इस समारोह में नन्ही कलाकार भवानी कंसारी को उनके सुमधुर गायन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं प्रबुद्ध जनों ने भवानी को अपना भरपूर स्नेह और आशीर्वचन दिया। अपनी प्यारी मुस्कान के साथ देशभक्ति गीत ‘संदेशे आते हैं’, ‘हँस के उठे’ और ‘अयि गिरिनन्दिनी’ स्तोत्र के मनमोहक गायन से भवानी ने पूरे कार्यक्रम में समां बांध दिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष व पूर्व सांसद चंदूलाल साहू थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष महेश यादव व कार्यक्रम अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार काशीपुरी कुंदन उपस्थित रहे। रत्नांचल जिला साहित्य समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सुकुमार ‘साहिर’ एवं सचिव फणेंद्र साहू की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष सोनकर ‘मंडल’ द्वारा किया गया। इस गरिमामय समारोह में कवि व सामाजिक कार्यकर्ता नूतन लाल साहू, जितेंद्र सुकुमार ‘साहिर’, कवयित्री व लेखिका सुश्री सरोज कंसारी, सुश्री कल्याणी कंसारी, डॉ. मुन्नालाल देवदास, पुरुषोत्तम चक्रधारी, प्रदीप कुंवरदादा, बी.एल. श्रीवास, विजय सिन्हा, रेनू शर्मा, भोजराम साहू, संतोष साहू, अशोक शर्मा, केंवरा यदु, सुरेश बंजारे, मनीराम साहू (धमतरी), धर्मेंद्र सिन्हा (धमतरी), बंधु राजेश्वर खरे, संतोष शर्मा, प्रदीप मिश्रा, युवराज देवदास और सुखीराम साहू उपस्थित रहे।

 

समारोह के दौरान भवानी के सुरीले और मधुर गायन से पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित सभी अतिथियों, रचनाकारों और समिति के पदाधिकारियों ने भवानी को सम्मान पत्र व प्रतीक चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि