Punam Bhatnagar
Taminat complex, Bousher
Muscat, Oman
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
आज यहाँ बहुत बारिश है…
क्या तुम्हारे यहाँ भी बारिश है?
क्या ये खूबसूरत-सी हवा,
जो मुझे छूकर जा रही है,
क्या ये तुम्हारे पास से होकर आ रही है?
न जाने क्यों,
आज ये हवा बहुत सुकून दे रही है…
ऐसा लगता है जैसे
इसमें तुम्हारी कोई खुशबू बसी हो।
क्या आज तुम्हारे यहाँ भी
बारिश हो रही है?
या फिर ये बादल भी
तुम्हारी खबर लेकर मेरे पास आए हैं…






