सीएडीओ वन विभाग काकुल पुंडीर ने बताया कि मोहन वन क्षेत्र के ग्राम सभा डबरा सौराल वन्य जीव कैंप को लेकर जागरूकता कार्यक्रम।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

सीएडीओ वन विभाग काकुल पुंडीर ने बताया कि मोहन वन क्षेत्र के ग्राम सभा डबरा सौराल वन्य जीव कैंप को लेकर जागरूकता कार्यक्रम।

 

 

           अल्मोड़ा: 17 अगस्त, 2026 एसडीओ, वन विभाग, काकुल पुंडीर ने बताया कि मोहान वन क्षेत्र के ग्राम सभा डबरा सौराल, ग्राम सभा तड़म एवं काठ की नाव क्षेत्र में मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम हेतु उप प्रभागीय वनाधिकारी रानीखेत द्वारा गठित टीमों द्वारा लगातार क्षेत्र में कैम्प कर वन्यजीव को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है, गश्त एवं निगरानी की जा रही है साथ ही प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं। वन विभाग एक टीम द्वारा ग्राम सभा डबरा सौराल व ग्राम सभा तड़म के रास्तों/पथमार्गों आदि स्थानों में झाड़ी कटान करवाया जा रहा है।

 

संवेदनशील क्षेत्रों में वन्यजीव के पगमार्ग एवं अन्य गतिविधि की पहचान की जा रही है, टीमों द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा उपकरण 06 एनाइडर, 07 फाक्स लाईट, राइफल, और गाँधी बन्दूक का प्रयोग किये जा रहे है, क्षेत्र में बाघ रेस्क्यू हेतु 09 पिंजरे लगाये जा चुके हैं। 02 ड्रोन द्वारा बाघ की गतिविधि ट्रैक की जा रही है। क्षेत्र में 02 लाइव कैमरा, 36 कैमरा ट्रैप अन्य उपकरण स्थापित कर दिए है, गश्ती टीम द्वारा उक्त क्षेत्र में गश्त एवं निगरानी की जा रही है उनके द्वारा पिंजरे, ट्रैप कैमरे एनाइडर अन्य उपकरणो की जाँच की जा रही है रेस्क्यू टीम द्वारा वन्यजीव को रेस्क्यू करने हेतु वन्यजीव की गतिविधि को ट्रैक किया जा रहा है साथ ही गाँव में पोस्टर लगाकर, लाउड स्पीकर द्वारा जागरूकता एवं जन जागरूकता गोष्ठी की जा रही हैं, रेस्क्यू के लिए कॉर्बेट की विशेषज्ञ टीम का सहयोग लिया जा रहा है।

 

डॉक्टर टीम द्वारा रेस्क्यू टीम के साथ बाघ रेस्क्यू के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। गश्त, निगरानी, जागरूकता, प्रचार प्रसार के लिए सोमेश्वर रेंज, अल्मोड़ा रेंज की टीम द्वारा इन क्षेत्रों में कैम्प लगाकर सहयोग किया जा रहा है।

  • Related Posts

    मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने के लिए प्रभावी उपायों पर मंथन, अल्मोड़ा में पायलट प्रोजेक्ट की संभावनाओं पर चर्चा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)   मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने के लिए प्रभावी उपायों…

    विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)       विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी अंशुल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निदान:

    • By User
    • August 20, 2026
    • 5 views
    निदान:

    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    • By User
    • August 20, 2026
    • 11 views
    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    • By User
    • August 20, 2026
    • 7 views
    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    • By User
    • August 20, 2026
    • 14 views
    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    • By User
    • August 20, 2026
    • 3 views
    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)

    • By User
    • August 20, 2026
    • 5 views
    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)